फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traders and entrepreneurs are the backbone

व्यापारी और उद्यमी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : मुख्यमंत्री

Mon, 12 Jun 2023 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traders and entrepreneurs are the backbone
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। व्यापारी और उद्यमी इस अर्थव्यवस्था की रीढ़ ही नहीं, बल्कि ब्रांड इंडिया के सबसे अच्छे ब्रांड एंबेसडर भी है। कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों के योगदान अगले 25 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था नए रूप में विकसित होगी।
विज्ञापन




रविवार को एक होटल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं। कार्यक्रम में देहरादून व्यापार मंडल सहित 162 व्यापार मंडलों और संगठनों से जुड़े व्यापारियों-उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन और प्रतिभा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया जा रहा है। गोवा और देहरादून के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इससे राज्य में पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व्यापार विकास को सुविधाजनक बनाने और निवेश को आकर्षित करने के लिए आवश्यक इकोसिस्टम तैयार कर रही है। राज्य में होम स्टे को बढ़ावा दिया जा रहा है। 16 इको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास किया जा रहा है। ऋषिकेश-हरिद्वार को एडवेंचर टूरिज्म और योग की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

जी-20 सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर



मुख्यमंत्री ने कहा, जी-20 की तीन बैठकों के आयोजन का अवसर मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है। सम्मेलनों से हमारे लिए नए अवसर, नए अनुभव, अपनी पारम्परिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत, पर्यटन की क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का स्वर्णिम अवसर है। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, सविता कपूर, व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed