फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tractor trolley and car accident one died many injured

मंगलौर : ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल

Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
सार

  • तीन गंभीर, पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
tractor trolley and car accident one died many injured
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बृहस्पतिवार रात की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े सात बजे देवबंद तिराहे के पास एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इसमें कार में सवार सुधीर कुमार, कमल देवासी, निवासी पुरकाजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

 

इरशाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार इसरार, नावेद, इरशाद, मुनफेत सभी निवासी जहीरपुर देवबंद को चोटें आई थीं। सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इरशाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

शरद निवासी पुरकाजी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मृतक इरशाद पक्ष की ओर से शमशेर पुत्र शेखावत ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed