फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tractor fell into ditch, driver dies

ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

Sun, 28 Aug 2022 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor fell into ditch, driver dies
तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोटी-रजाणू मोटर मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। दुर्घटना की रिपोर्ट एसडीएम चकराता को भेजी गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर निर्माण सामग्री लेकर ट्रैक्टर ट्राली रजाणू गांव की ओर जा रही थी। कोटी से दो किमी आगे डेडुवा खड्ड के समीप अचानक ट्रैक्टर ट्राली का कुल्हा टूट गया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर सीधे नीचे करीब 130 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जबकि ट्राली सड़क पर ही रह गई। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन को दी। मौके पर नायब तहसीलदार चकराता केशव दत्त जोशी और राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त कुमरेश (35) पुत्र रण बहादुर निवासी त्यूनी के रूप में हुई। घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed