फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun Crime Couple Murder man and a woman Dead bodies were found in the tea garden Premnagar police

Dehradun News: चाय बगान के पास मिली दो लाशें, नाली में एक दूसरे से लिपटे हुए थे महिला और पुरुष के शव

Sun, 26 Nov 2023 04:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Nov 2023 04:53 PM IST
सार

हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है। सुबह सैर पर निकला संदीप जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Dehradun Crime Couple Murder man and a woman Dead bodies were found in the tea garden Premnagar police
चाय बगान के पास हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

चाय बागान में पूर्व फौजी और एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव सिंचाई गूल में पानी में डूबे मिले। पूर्व फौजी सुबह सवेरे टहलने निकले थे। जबकि, महिला कोठी में खाना बनाने जा रही थी। पुलिस किसी वाहन से टक्कर लगने से मौत होना मान रही है। लेकिन, दोनों के शरीर पर चोट के ज्यादा निशान नहीं हैं।

विज्ञापन


इससे उनकी डूबोकर या फिर किसी अन्य तरीके से हत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है। दोनों के शवों का डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना गोरखपुर मार्ग पर दरू चौक के पास हुई। अंबीवाला निवासी पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
विज्ञापन


वह अक्सर एक या डेढ़ घंटे में घर वापस पहुंच जाते हैं। रविवार को तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंचे। परिजन चिंतित हुए तो उन्होंने आसपास में तलाश की। मगर, उनका कहीं पता नहीं चला। फोन भी नहीं उठ रहा था। इस पर संदीप मोहन की पत्नी ने गांव में ही रहने वाले अपने पिता को फोन कर उनके गायब होने की सूचना दी। उन्होंने भी आसपास के लोगों के साथ मिलकर काफी दूर तक तलाश की। मगर, कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं
इसके बाद उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को संदीप मोहन का मोबाइल नंबर दिया, जिसने दिल्ली में अपने एक मित्र के माध्यम से मोबाइल लोकेशन निकलवाई। लोकेशन दरू चौक के पास आई। परिजन इस लोकेशन के आधार पर संदीप को ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि सिंचाई गूल के पास उनका जूता पड़ा हुआ था।

एक अन्य राहगीर ने देखा कि वहां पर संदीप का मोबाइल पड़ा था। करीब एक मीटर दूर देखा कि संदीप सिंचाई गूल में डूबे हुए थे। उनके पैरों के पास एक महिला भी डूबी थी। दोनों के चेहरे पानी में साफ दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने प्रेमनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह क्षेत्र वसंत विहार थाने का है।

वसंत विहार थाने से पुलिस पहुंची और महिला के बारे में जानकारी की। महिला की पहचान हेमलता पत्नी सुनील कुमार निवासी पितांबरपुर के रूप में हुई। पता चला कि हेमलता रोज सुबह सवेरे पास के गांव में एक कोठी में खाना बनाने जाती है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। शुरुआत में लगा कि दोनों ने आत्महत्या की है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं था।

ऐसे में इस आशंका को भी कोई बल नहीं मिल रहा। दूसरा पुलिस मान रही है कि पास से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और दोनों इस गूल में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। तीसरी आशंका दोनों की हत्या की भी जताई जा रही है। संदीप की ठोढ़ी पर घिसड़ने के निशान थे। जबकि, महिला के हाथ में चोट थी।


ये भी पढ़ें,..सुरंग में फंसीं जानें: देव पर भरोसा...कही ये बात जरूर होगी पूरी, मजदूरों की सलामती के लिए ईष्ट की शरण में लोग

संदीप और हेमलता की मौत के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए भी लिखा गया है। प्रथमदृष्टया यह वाहन से टक्कर का मामला लग रहा है। लेकिन, पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed