फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists will be able to see Himalayas by helicopter Aero tourism will start from Bairagi Camp and Tanakpur

Uttarakhand News: हेलीकाप्टर से पर्यटक कर सकेंगे हिमालय दर्शन, बैरागी कैंप और टनकपुर से शुरू होगा एयरो पर्यटन

Sun, 25 Dec 2022 03:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Dec 2022 03:15 PM IST
सार

एयरो पर्यटन को बढ़ावा देने को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से हिमालय दर्शन सेवा शुरू की है, जिसमें पर्यटक हेलीकाप्टर से हिमालय की सुंदरता को निहार सकते हैं। हिमालय दर्शन सेवा के लिए 40 मिनट के टूर पैकेज में प्रति यात्री पांच हजार और डेढ़ घंटे के टूर पैकेज में 10 हजार प्रति यात्री किराया निर्धारित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Tourists will be able to see Himalayas by helicopter Aero tourism will start from Bairagi Camp and Tanakpur
हिमालय - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बैरागी कैंप और टनकपुर में एयरो पर्यटन शुरू किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसका खाका तैयार किया है। एयरो पर्यटन से पर्यटक हेलीकाप्टर से हिमालय के दर्शन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने एयरो पर्यटन को बढ़ावा देने को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से हिमालय दर्शन सेवा शुरू की है, जिसमें पर्यटक हेलीकाप्टर से हिमालय की सुंदरता को निहार सकते हैं। इसी तर्ज पर पिथौरागढ़ के टनकपुर और बैरागी कैंप ऋषिकेश से हिमालय दर्शन सेवा शुरू करने की तैयारी है। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एयरो पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: कोरोना की आहट...अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल, परखेंगे कितने संयंत्र कर रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बैरागी कैंप और टनकपुर का चयन किया गया है, जहां पर पर्यटक हेलीकाप्टर के माध्यम से हिमालय के दर्शन कर सकेंगे। हिमालय दर्शन सेवा के लिए 40 मिनट के टूर पैकेज में प्रति यात्री पांच हजार और डेढ़ घंटे के टूर पैकेज में 10 हजार प्रति यात्री किराया निर्धारित किया जा रहा है। इसके लिए हेलीकाप्टर कंपनियों के साथ वार्ता चल रही है। सचिव ने बताया कि जल्द ही योजना को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed