फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourists getting extortion

निकाय की मिलीभगत से लुट रहे पर्यटक

Wed, 02 Oct 2013 09:41 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 02 Oct 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
tourists getting extortion

मुनिकीरेती की पार्किंगों में चार दिन पहले तक क्या हो रहा था, इसकी जानकारी नगर पंचायत प्रशासन को रही हो या नहीं। मगर, बीते शनिवार से निकाय के जिम्मेदार अफसरों और जनप्रतिनिधियों को मालूम है कि वहां पर्यटकों से उनके वाहनों को पार्क करने के बदले कांट्रेक्ट की सेवा शर्तों से दोगुना शुल्क वसूला जा रहा है।

विज्ञापन


इसके बावजूद निकाय प्रशासन ने अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह सब खेल लुके-छिपे नहीं बल्कि बाकायदा मिल-जुलकर खेला जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी कुंभ मेला मैदान के समीप बस पार्किंग और दूसरे स्थानों पर बाहर से आने वाले पर्यटक वाहन चालकों से पार्किंग के नाम पर मन मुताबिक शुल्क वसूला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालकों से लगातार की जा रही अवैध वसूली पर निकाय प्रशासन की चुप्पी गले नहीं उतरती। वह इसमें मिलीभगत की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, पर्यटक
हम लोग अक्सर क्षेत्र में आते-जाते हैं। हर बार 100 रुपये बस पार्किंग शुल्क लिया जाता है। यहां कहीं भी पार्किंग शुल्क के निर्धारित रेट का डिसप्ले नहीं है। ऐसे में भला किस प्रकार वास्तविक किराये का पता चलेगा। स्थानीय प्रशासन और निकाय को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो बाहर से आने वाले लोग यहां इसी तरह से लुटते रहेंगे।

-शेख तूफान, कलकत्ता

यहां पर पार्किंग शुल्क के नाम पर धांधली हो रही है, हमसे उत्तराखंड में कहीं भी इतना पार्किंग शुल्क नहीं लिया गया। मांगा गया शुल्क नहीं देने पर कर्मचारी महंगाई, महंगे ठेके आदि तर्क रखकर जिद करने लगते हैं। लेकिन इस सबके बाद भी स्थानीय प्रशासन गैर जिम्मेदार बना हुआ है।
-रवि फाल्के, मुंबई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed