फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists gathered in Mussoorie, jam increased the problem

मसूरी में उमड़े सैलानी, जाम ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 04 Jul 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tourists gathered in Mussoorie, jam increased the problem
वीकेंड पर मसूरी में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए। वहीं, शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही। दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस यातायात सुचारु करने में जुटी रही। गांधी चौक से किंगक्रेग तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम भी लगा।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को सैलानी दिनभर जाम की समस्या से जूझते रहे। कैंपटी रोड, मालरोड, भगत सिंह चौक, लालटिब्बा मार्ग, लंढौर, मैसानिक लॉज, बस अड्डे क्षेत्र में बार-बार जाम लगता रहा। दिल्ली से आए सैलानी हर्षवीर सिंह ने कहा कि मसूरी पहुंचते ही जाम से जूझना पड़ा। आधे घंटे से अधिक समय तक देहरादून मार्ग में ही फंसे रहे। कई लोगों के वाहन गलत दिशा में खड़े होने से ज्यादा परेशानी हुई। वहीं, सैलानी रश्मि चावला ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए मसूरी आए हैं, लेकिन यहां जाम से परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि गांधी चौक से किंगक्रेग मार्ग के बीच दो वाहनों के खराब होने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। कहा कि शहर में अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है, जिससे कहीं भी जाम की स्थिति होने पर तुरंत खोला जा रहा है। सीपीयू और पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed