{"_id":"5e0ba4918ebc3e87d61593c6","slug":"tourists-gathered-in-chakrata-jammed-in-sahia-vikas-nagar-news-drn3312563115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकराता में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, साहिया में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकराता में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, साहिया में लगा जाम
विज्ञापन
नए साल की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के चकराता का रुख करने के कारण बाजार में बनी जाम
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को चकराता में पर्यटकों को हुजूम उमड़ पड़ा। आलम यह रहा कि दोपहर में पर्यटकों के भारी दबाव के चलते साहिया-क्वानू रोड पर दो किमी जाम लग गया। करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
सुबह से ही नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने चकराता का रुख करना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता और आसपास के हिल स्टेशनों का रुख करने लगे। जिसके चलते अपराह्न तीन बजे साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क के दोनों ओर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। जिसके चलते पर्यटकों को वाहन में बैठ सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। काफी देर बाद भी जब राजस्व पुलिस का कोई जवान मौके पर नहीं पहुंचा तो स्थानीय लोगों को जाम खुलवाना पड़ा।
स्थानीय ग्रामीण नारायण सिंह, कपिल राय, कुंदन सिंह, सूरत सिंह, जसवीर सिंह, दर्शन सिंह, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि अक्सर कई लोग बाजार में वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। राजस्व पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। जिसका खामियाजा अक्सर जाम के रूप में देखने को मिलता है। इन दिनों सड़क पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। जिससे जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए होमगार्ड अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने कहा कि मामले में तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की जाएगी।