फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists disappointed due to lack of rain in valley

Flower Vally: बारिश न होने से फीकी है घाटी की रौनक, खिलते हैं 300 से अधिक प्रजातियों के फूल, मायूस हो रहे पर्यटक

Fri, 10 Jun 2022 01:40 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Jun 2022 01:40 AM IST
सार

एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई थी। अभी तक 700 पर्यटक घाटी पहुंच चुके हैं। हालांकि बारिश नहीं होने से घाटी में अभी करीब एक दर्जन प्रजाति के फूल ही खिले हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को बारिश होने और फूलों के खिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
Tourists disappointed due to lack of rain in valley
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से बारिश न होने का असर विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर भी नजर आ रहा है। सामान्य स्थिति में यहां जून के प्रथम सप्ताह में फूल खिल जाते थे। इस वर्ष अभी तक घाटी में बेहद कम फूल नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई थी। अभी तक 700 पर्यटक घाटी पहुंच चुके हैं। हालांकि बारिश नहीं होने से घाटी में अभी करीब एक दर्जन प्रजाति के फूल ही खिले हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को बारिश होने और फूलों के खिलने का इंतजार है। बारिश होते ही यहां कई तरह के फूल खिलने शुरू हो जाते हैं। 
विज्ञापन


घाटी से लौटे अल्मोड़ा के गोकुल कुमार गोस्वामी, महाराष्ट्र के राज शाह, बंगाल के करण सलूजा का कहना है कि घाटी में कम प्रजाति के फूल खिले हैं, लेकिन प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। दरअसल, फूलों की घाटी में जुलाई और अगस्त में सबसे अधिक फूल खिलते हैं। जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के शुरू में यहां 300 से अधिक प्रजातियों के फूल देखने को मिलते हैं। उस दौरान पूरी घाटी रंब बिरंगे फूलों से महकने लगती है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि बरसात नहीं होने से कम फूल खिले हैं। बारिश होते ही घाटी फूलों से सराबोर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed