फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists' car fell into deep gorge, one killed, four injured

Dehradun News: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, चार घायल

Mon, 03 Jul 2023 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tourists' car fell into deep gorge, one killed, four injured
बीते शनिवार की रात को त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देववन रोड से आगे कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी देहरादून के रहने वाले हैं। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सेना, एनडीआरएफ और राजस्व पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार में सवार पर्यटक शनिवार को घूमने के लिए लोखंडी गए हुए थे। वे रात को लोखंडी से चकराता की ओर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे राजस्व क्षेत्र जाडी अंतर्गत देववन रोड के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान वहां से सेना के जवान गुजर रहे थे। सेना के जवानों ने हादसे की जानकारी तहसील प्रशासन को दी और बिना देरी किए अंधेरे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर चकराता से एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। जहां गहरी खाई में गिरे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी को 108 एंबुलेंस से चकराता स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया। राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि विनय कश्यप (38) पुत्र सुरेंद्र निवासी खुडबुडा मुहल्ला देहरादून को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष घायल आयुष कंसल (20) पुत्र रमेश कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी (20) पुत्र जोगेंद्र साहनी निवासी डालनवाला, वासू साहनी (19) पुत्र हरीश कुमार साहनी निवासी डालनवाला और आदित्य (20) पुत्र गोविंद सिंह निवासी राजीव नगर देहरादून को सीएचसी चकराता में प्राथमिक उपचार के बाद दून रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मृतक विनय चलाता था डेयरी
हादसे का शिकार विनय कश्यप डेयरी चलाता था। वह बीते शनिवार को चार अन्य दोस्तों के साथ चकराता घूमने के लिए निकला था। वह कार चला रहा था। कार भी उसकी थी। मृतक विनय के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटी पांच और बेटा तीन साल का है। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed