{"_id":"5e31d9288ebc3e4b04555c40","slug":"tourists-blossomed-due-to-snowfall-increased-trouble-for-locals-vikas-nagar-news-drn334364197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले, स्थानीय लोगों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले, स्थानीय लोगों की बढ़ी मुसीबत
Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनसार बावर की ऊंची चोटियां एक बार फिर से बर्फबारी के आगोश में समा गई हैं। बुधवार की सुबह भी क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में डेढ़ से दो फिट तक बर्फबारी हुई हैै तो ऊंचाई वाले इलाकों में पांच फीट तक मोटी बर्फ जम गई है। चकराता का पारा -04 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में पूरे इलाके मेें कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं, बर्फबारी का नजारा देखने के लिए पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बुधवार को लोग सोकर उठे तो हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। छावनी बाजार समेत लोखण्डी लोहारी, कोटी कनासर, देववन, चकराता, ठाणा डांडा, चौलीथात, माख्टी डांडा, माख्टी पोखरी, वोहा डांडा, शिलगूर चोटी, बैराटखाई समेत कई ऊंची चोटियां पूरी तरह से बर्फ से ढक गई हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद क्षेत्र में चटक धूप खिल उठी। जिसे देख लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन सूरज ढलने के बाद क्षेत्र में शीतलहर का कहर फिर से शुरू हो गया। जिसके चलते सामान्य दिनों की तुलना में बाजार जल्दी बंद हो गए। चकराता का अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम -04 डिग्री रहा।
विज्ञापन
बर्फ ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी ने जहां एक तरफ पर्यटकों के चेेहरे गुलजार कर दिए हैं। वहीं यह बर्फबारी दुर्गम अंचलों में बसे लोखंडी लोहारी गांव में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। भारी बर्फबारी के चलते गांव को चकराता बाजार से जोड़ने वाला चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग लोखंडी के पास बाधित हो गया है। वहीं, तापमान -04 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से पेयजल लाइनों में पानी जम गया है।
जिसके चलते लोगों को बर्फ पिघलाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति भी बीते दो दिन से ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य लोहारी रमेश चौहान, धूम सिंह चोहान, शेर सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान आदि का कहना है कि बर्फबारी के चलते हर बार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिसके चलते लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है।