फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourist's car fell into a ditch, one dead, two injured

खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक मौत, दो घायल

Fri, 01 Jan 2021 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tourist's car fell into a ditch, one dead, two injured
घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया। नागथात-चकराता मोटरमार्ग के सवाई गांव से 5 किमी आगे चुरानू के पास जयपुर राजस्थान के पर्यटकों की हुंडई आई10 कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाल 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सीएचसी साहिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा बृहस्पतिवार की रात आठ बजे हुआ।
विज्ञापन

जयपुर राजस्थान के रहने वाले तीन दोस्त नए साल का जश्न मनाने के लिए चकराता जा रहे थे। ये लोग वाया बैराट खाई से चकराता जा रहे थे। रात करीब आठ बजे चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ा, जिससे सवाई गांव से 5 किमी आगे चुरानू के पास कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पीछे से आ रहे अन्य लोगों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस कर्मियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतक के शरीर को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (40) पुत्र जगवीर प्रसाद निवासी गंगापुर, राजस्थान के रूप में हुई जबकि, घायलों की पहचान ब्रह्मकुमार शर्मा (48) निवासी कुरुली, राजस्थान और निर्मल कुमार शर्मा (40) निवासी साईपुर, राजस्थान दोनों पुत्र बाबूराम शर्मा के रूप में हुई है। घायलों के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों ने बताया कि वे लोग मृतक कृष्ण कुुमार की जिद पर ही नए साल का जश्न मनाने के लिए चकराता जा रहे थे लेकिन, चकराता पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। तहसीलदार मुकेश रमोला ने बताया कि मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed