फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourist rescue from kempty fall heavy flow in dehradun

देहरादून: कैंपटी फॉल में अचानक आए तेज सैलाब में फंसे 180 पर्यटक, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला

Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Tourist rescue from kempty fall heavy flow in dehradun
kempty fall

कैंपटी फॉल में पानी बढ़ने से रविवार को 180 पर्यटक फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे तक बचाव अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, पानी बढ़ने से आस-पास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने फॉल के समीपवर्ती क्षेत्रों को खाली कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते इन दिनों कैंपटी फॉल में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। रविवार को छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। सुबह के समय एकाएक पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया, जिससे वहां 180 पर्यटक फंस गए।
विज्ञापन


पानी के बीच में फंसे पर्यटकों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Tourist rescue from kempty fall heavy flow in dehradun
kempty fall

वहीं, पानी बढ़ने से आस-पास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। दुकानों में रखा सामान भी पानी से खराब हो गया। पानी से दुकानों को नुकसान की आशंका के चलते पुलिस ने आस-पास के सभी दुकानदारों को वहां से हटवा दिया।

कैंपटी थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि फिलहाल फॉल की तरफ पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है। दूसरी ओर,  बारिश के चलते मसूरी-चकराता हाईवे पर कांडीखाल के पास भारी मात्रा में मलवा आने से मार्ग करीब एक घंटे बंद रहा। ख्यार्सी के पास खाले में पानी आने से दोनों ओर वाहन फंस गए। बाद में जल स्तर कम होने पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed