नैनीताल: रिजॉर्ट में ठहरे दंपति से हुई मारपीट और छेड़छाड़, पुलिस ने चालान काटकर कराया समझौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजॉर्ट में ठहरे दिल्ली निवासी दंपती से मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों का चालान काटकर जुर्माना वसूला। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दिल्ली निवासी दंपती ढेला के कार्बेट जंगल स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे थे।
दंपती के पास के कमरे में अभिषेक आनंद निवासी फैजाबाद, मो. अमीर निवासी अमेठी, संदीप अग्निहोत्री निवासी फतेहपुर, सुखराज निवासी सनलाइट कॉलोनी दिल्ली, मो. कैश निवासी सीवान बिहार आदि ठहरे थे।
शनिवार रात ये सभी लोग दंपती के कमरे के बाहर खड़े होकर म्यूजिक सिस्टम पर डांस करते हुए शराब पी रहे थे। आपत्ति करने पर इन्होंने दंपती से मारपीट एवं महिला से छेड़छाड़ की।
इसकी शिकायत दंपती ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस सभी आरोपियों को कोतवाली ले आई, जहां पर आरोपियों एवं दंपती के बीच समझौता हो गया। बावजूद इसके पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में उक्त पांचों का पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान काटा और सभी से पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया।