{"_id":"66662c11f6b3bb76cc066985","slug":"took-off-the-old-mans-ring-on-the-pretext-of-massaging-dehradun-news-c-5-1-drn1030-431483-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हाथों की मालिश के बहाने उतार ली बुजुर्ग की अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हाथों की मालिश के बहाने उतार ली बुजुर्ग की अंगूठी
विज्ञापन
I
II
आरोपी के खिलाफ क्लेमेंटटाउन थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
I
I
I
Iएक बुजुर्ग को हाथों की मालिश कराना भारी पड़ गया। युवक ने मालिश के बहाने उनके हाथ से सोने की अंगूठी उतरवाई और उसकी जगह उनकी जेब में सामान्य धातु की अंगूठी डाल दी। बुजुर्ग को इस बात का पता उस वक्त लगा जब वह घर पहुंच गए। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iएसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि सुभाष नगर निवासी अरविंद सारस्वत ने मामले में शिकायत की है। सारस्वत गत शुक्रवार शाम करीब सात बजे दवाई लेने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त एक युवक ने बाइक रोककर उन्हें लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया। सारस्वत बाइक पर नहीं बैठे और अपने हाथ के दर्द के बारे में बताने लगे। युवक ने उनसे कहा कि उसके पास तेल है। इस तेल की मालिश से हाथ का दर्द ठीक हो जाएगा। युवक उन्हें पास ही में एक खाली प्लॉट में ले गया। युवक उनकी इस तेल से मालिश करने लगा।
I
I
I
Iइस दौरान बुजुर्ग की उंगली से अंगूठी उतारी और इसे बुजुर्ग की जेब में डालने का दिखावा करते हुए जालसाजी से दूसरी अंगूठी बुजुर्ग की जेब में डाल दी। कुछ देर मालिश कर युवक वहां से चला गया। सारस्वत भी अपने घर पैदल चले गए। घर पहुंचकर जेब से अंगूठी निकाली तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
I
Iतब समझ आया कि आरोपी मालिश के बहाने उन्हें चपत लगाकर चला गया। एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि बुजुर्ग ने शनिवार को तहरीर दी। तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I