फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Took loan from finance company by robbing chain, accused

Dehradun News: चेन लूटकर फाइनेंस कंपनी से लिया लोन, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 05:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Took loan from finance company by robbing chain, accused
कर्जा उतारने के लिए महिला की चेन लूटकर फाइनेंस कंपनी में इसे गिरवी रखकर फिर कर्ज ले लिया। आरोपी को पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 25 मई को कुसुम लता देवी निवासी सुमन कॉलोनी आनंद नगर बालावाला ने रायपुर थाने में शिकायत की थी। वह शहर से सिटी बस से बालावाला तक आईं थीं। जैसे ही बस से उतरीं तो पीछे से आए एक युवक ने उनके गले की चेन लूट ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तो पता चला कि आरोपी भी इस बस से ही उतरा था। आरोपी का चेहरा भी स्पष्ट हो गया। पता चला कि वह गांधी पार्क तक बिना नंबर के स्कूटर से आया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गांधी पार्क के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम संजय राय निवासी घमंडपुर, नींबू चौड़, कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल बताया।
विज्ञापन




वह चंडीगढ़ के एक होटल में काम करता था। शेयर मार्केट में भी निवेश करता था। नुकसान हुआ तो कर्ज ले लिया। तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया तो वह दून आ गया और किराये पर रहने लगा। कर्ज वालों के फोन से परेशान होकर उसने लूट की योजना बनाई। कुसुम लता ये लूटी चेन को उसने कोटद्वार जाकर एक फाइनेंस कंपनी में 47 हजार रुपये में गिरवी रखकर लोन ले लिया। एसएसपी ने बताया कि चेन बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed