फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Tomato price reached Rs 120 a kg in Doon, rise in pulses too

Dehradun News: देहरादून में और लाल हुआ टमाटर, आसमान पर दाम, दालों में भी उछाल

Wed, 28 Jun 2023 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

टमाटर के साथ ही अन्य कई सब्जियों, मसालों और दालों की कीमतों में भी उछाल आ गया है

विज्ञापन
Dehradun News: Tomato price reached Rs 120 a kg in Doon, rise in pulses too
टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की बरसात शुरू होते ही टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। बाहर से कम आवक होने से थोक बाजार में टमाटर के दाम एक हजार से 1800 प्रति क्रेट यानि 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। जो फुटकर बाजार में 100 से 120 रुपये किलो लोगों में मिल रहा है। टमाटर के साथ ही अन्य कई सब्जियों, मसालों और दालों की कीमतों में भी उछाल आ गया है। जीरा के दाम में ढ़ाई सौ प्रति किलो और अरहर की दाल में 20 रुपये की तेजी आई है। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

विज्ञापन


बरसात में थोक मंडी में सब्जियों की आवक कम हो जाती है। खपत की तुलना में सप्लाई कम होने से दाम आसमान छूने लगते हैं। इस बार भी सबसे ज्यादा टमाटर लोगों की जेब ढीली कर रहा है। हफ्तेभर पहले जहां टमाटर के खुदरा दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो था। वहीं अब थोक मंडी में ही टमाटर 70 रुपये किलो पहुंच रहा है। मंडी से बाहर पहुंचने पर दुकानों में 100 से 120 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन


इन जगहों से आता है टमाटर
करेला, खीरा, लौकी, बीन्स, भिंडी, अदरक, बैगन के दामों में भी पांच से लेकर दस रुपये तक बढोत्तरी हुई है। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि दून में मुख्यत: टमाटर पुरोला, डामटा, नैनबाग, चकराता के साथ ही पश्चिम बंगाल, कर्नाटक से आता है। बारिश से आवक कम है। व्यापारी भी बारिश के कारण कम टमाटर मंगवा रहे हैं। जिससे दामों में उछाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के दाम

सब्जियां     अब         पहले
टमाटर-   100-120      20से 30
अदरक-  280-300      240
करेला-    40             25-30
खीरा-     40             30- 35
लौकी-    40              20-25               
बीन्स-    50               40   
भिंडी-    30 से 40    35
बैंगन-    30 से 40

दाल  व मसाले
जीरा         650    400     
अरहर       140   119
छोला,       115    105

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed