फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tomato prices cross Rs.200 in Gangotri and Yamunotri Dham Uttarkashi Uttarakhand news in hindi

टमाटर के तेवर और हुए तल्ख: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दाम 200 रुपये के पार, अन्य सब्जियां बिगाड़ रहीं बजट

Fri, 07 Jul 2023 02:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/ देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/ देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Jul 2023 02:14 PM IST
सार

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टमाटर 200 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं उत्पादन प्रभावित होने से पहाड़ के टमाटर की आवक भी कम हो गई है। सामान्य दिनों में एक हजार क्विंटल तक टमाटर बेचने वाले देहरादून में अब महज 475 क्विंटल टमाटर आ रहा है।

विज्ञापन
Tomato prices cross Rs.200 in Gangotri and Yamunotri Dham Uttarkashi Uttarakhand news in hindi
टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह पूर्व उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय की मंडी में टमाटर के दाम ने शतक मार दिया था तो वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टमाटर के दाम 200 रुपये पार कर चुका है। गंगोत्री धाम के व्यापारी जसपाल पंवार का कहना है कि गंगोत्री धाम में टमाटर की एक क्रेट 2500 रुपये से अधिक की बिक रही है। धाम में टमाटर मिलना मुश्किल हो रहा है। वहीं सबसे अधिक समस्या होटलों और ढाबों के किचन में आ रही है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में टमाटर के दाम में आई हल्की गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली है। एक सप्ताह बाद इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है। हालांकि, अन्य सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों का बजट बिहाड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून में टमाटर के थोक दाम 50 रुपये प्रति किलो रहा। जबकि, फुटकर पर टमाटर 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिका। हालांकि, फूल गोभी, पत्तागोभी से लेकर भिंडी जैसी सब्जियां के दाम बढ़ने से लोगों को झटका लगा है।
विज्ञापन


मई में जो फूलगोभी 30 रुपये किलो थी वह अब 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है। पत्ता गोभी 30-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 रुपये किलो है। निरंजपुर मंडी के निरीक्षक अजय डबराल ने बताया, अभी चकराता, त्यूणी और थत्यूड़ समेत हिमाचल के कुछ हिस्सों से टमाटर दून पहुंच रहा है। 15 जुलाई के बाद टमाटर के दामों में कमी आएगी। इसके साथ ही कर्नाटक से भी इसी महीने से आपूर्ति शुरू होगी जिससे रेट सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रह गई पहाड़ी टमाटर की बिक्री
उत्पादन प्रभावित होने से पहाड़ के टमाटर की आवक भी कम हो गई है। सामान्य दिनों में एक हजार क्विंटल तक टमाटर बेचने वाले देहरादून जिले में अब महज 475 क्विंटल टमाटर आ रहा है। इसमें 428 क्विंटल पहाड़ी टमाटर और 45 क्विंटल बाहरी राज्यों का है। मंडी में पहाड़ के टमाटर की कीमतें सबसे अधिक हैं। सामान्य दिनों में पहाड़ का टमाटर 500 से 600 क्विंटल प्रतिदिन अन्य राज्यों को भेजा जाता है लेकिन उत्पादन कम होने के कारण स्थानीय आपूर्ति कर पाना ही संभव नहीं हो रहा है। इसलिए अब अन्य राज्यों में महज 150 से 200 क्विंटल टमाटर ही प्रतिदिन जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh:  धारचूला में भूस्खलन, फंसे दर्जनों वाहन, नदियों के रौद्र रूप से बाल-बाल बची 25 लोगों की जिंदगी

करीब दो-तीन माह पूर्व टमाटर की कीमतें काफी गिर गई थीं। तीन से चार रुपये प्रति किलो तक थोक में बिका। इसका असर यह हुआ कि किसानों ने टमाटर की पैदावार कम कर दूसरी फसल उगा ली। बरसात अधिक होने से भी टमाटर की फसल बर्बाद हो गई। पैदावार कम होने से रेट बढ़ गए। इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों के टमाटर पर भी पड़ा है। -विजय प्रसाद थपलियाल, सचिव, मंडी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed