फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tokyo olympics: hockey Player Vandana Kataria will come to haridwar on 11th August

टोक्यो ओलंपिक: इतिहास रचने के बाद पूर्व सीएम रावत से मिलीं हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, बुधवार को आएंगी हरिद्वार

Tue, 10 Aug 2021 05:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 05:16 PM IST
सार

 वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने बताया कि वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह आठ बजे पहुंचेंगी। वहां से वे सीधे अपने गांव जाएंगी।

विज्ञापन
Tokyo olympics: hockey Player Vandana Kataria will come to haridwar on 11th August
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से मिलीं वंदना कटारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक बनाकर इतिहास रचने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान सांसद तीरथ सिंह रावत ने शॉल भेंट कर और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरीके से महिलाओं की हॉकी टीम ने प्रदर्शन किया वह वाकई काबिले तारीफ है। कहा कि वंदना देश के लिए दो बार ओलंपिक खेल चुकी हैं। इस बार उन्होंने हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। इससे धर्मनगरी हरिद्वार और देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश और पूरे विश्व में चमक रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को आएंगी हरिद्वार
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया बुधवार को अपने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित घर पहुंच रही हैं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह आठ बजे पहुंचेंगी। वहां से वे सीधे अपने गांव जाएंगी। दिनभर परिवार के साथ रहने के बाद वह वापस लौट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




टोक्यो ओलंपिक: वंदना कटारिया के घर की 11 बेटियां भी खेलती हैं हॉकी, बुआ की सफलता के बाद बढ़ी रुचि

वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वंदना के स्वागत में परिवार के सभी सदस्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे। जहां वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वंदना के परिवार के साथ एक ही दिन रहने की संभावना है।

बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वंदना मुख्यमंत्री के यहां भी जा सकती हैं, लेकिन अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

ग्रामीण बोले, गांव लौटने पर होगा बेटी का खूब स्वागत

टोक्यो ओलंपिक की हॉकी स्टार वंदना कटारिया पर ग्रामीणों को नाज है। उनका कहना है कि वंदना ने जो करके दिखाया है, उससे गांव को पूरे विश्व में अलग ही पहचान मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि वंदना के गांव में लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। वंदना से टोक्यो ओलंपिक के अनुभव भी सुने जाएंगे। 

हमारे गांव की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। इससे वंदना पर सभी ग्रामीणों को नाज है। वंदना के आने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। 
-शहजाद

वंदना ने शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि गांव की बेटियां किसी भी खेल में पीछे नहीं हैं। वंदना से प्रेरणा लेकर गांव के बच्चों का भी खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा। वंदना पर सभी को गर्व है। 
-निजाम पठान 

वंदना जब टोक्यो ओलंपिक में गई थी, तभी ग्रामीणों को पूरा भरोसा था कि वह जरूर कुछ अच्छा करेगी। यही वंदना ने करके भी दिखा दिया। हैट्रिक लगाकर पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनकर जो कार्य किया, उससे वंदना पर नाज है।
-रविंद्र 

गांव के बच्चों के लिए वंदना एक आदर्श बन चुकी है। वंदना को आदर्श बनाकर बच्चे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकेंगे। वंदना के खेल ने गांव का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। 
- पवन 

मैं और वंदना के पिता स्व. नाहर सिंह बचपन के दोस्त हैं। एक साथ जीवन बीता, लेकिन आज खुशी के मौके पर वह नहीं हैं। अगर वह आज होते तो बात ही कुछ और होती है। खैर वंदना बेटी ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचकर अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। 
- मंगता हसन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed