फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tokyo olympics 2020: uttarakhand government give 25 lakh rupees to indian women hockey player vandana katariya

Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देगी उत्तराखंड सरकार

Sat, 07 Aug 2021 02:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Aug 2021 02:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना का शानदार योगदान रहा।

विज्ञापन
tokyo olympics 2020: uttarakhand government give 25 lakh rupees to indian women hockey player vandana katariya
वंदना कटारिया - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना का शानदार योगदान रहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप में हमारे युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


Tokyo Olympics: वंदना कटारिया की भावुक अपील, बोलीं- बहुत बुरे दौर से गुजर रही मैं और मेरा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना के परिजनों से गाली गलौच का आयोग ने लिया संज्ञान 
उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे जलाने एवं उसके परिजनों से गाली गलौच करने के मामलों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने कहा कि एसएसपी बताएं कि इस मामले में क्या कार्यवाही हुई है। वहीं दून-मसूरी मार्ग का हिस्सा दरके जाने का भी आयोग ने संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली की वंदना कटारिया से बात

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा की वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से राज्य का मान-सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोक्यो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन से बात कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके उत्साह वर्धन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सचिव हरि चंद्र सेमवाल भी उपस्थित रहे।

ग्राफिक एरा वंदना कटारिया को देगा 11 लाख का पुरस्कार

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाली वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि 11 लाख रुपये का पुरस्कार देगा। शुक्रवार को ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने रोशनाबाद स्थित उनके घर पहुंचकर परिजनों को पुरस्कार को घोषणापत्र सौंपा। उन्होंने वंदना से फोन पर बातचीत की और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उनके घर पहुंचकर राखी घनशाला ने मां स्वर्ण देवी और भाई चंद्रशेखर कटारिया से मुलाकात की और उन्हें घोषणापत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वंदना की उपलब्धि पर पूरे देश और राज्य को गर्व है। वंदना ने हैट्रिक समेत चार गोल दागे हैं, जिसके दम पर टीम पदक जीतने में कामयाब रही है। वंदना और हॉकी टीम ने देश की लाखों महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने की राह दिखाई है।

उन्होंने कहा कि वंदना को अगले मुकाबलों के लिए ट्रेनिंग की जरूरत होगी, उसमें भी ग्राफिक एरा पूरा सहयोग देगा। भारत लौटने के साथ ही अगले ओलंपिक की तैयारी की जाए, ताकि हमारी टीम स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल कर सकें। वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया और मां स्वर्ण देवी ने ग्रुप की पहल का स्वागत किया और सम्मान के लिए आभार जताया। 

ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना ने सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद पूरी दुनिया में भारत को सम्मान दिलाया है। उन्होंने साबित किया है कि सच्ची लगन और मेहनत के दम पर हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है। भारत पहुंचने पर विवि की ओर वंदना का अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान विवि के निदेशक डॉ. सुभाष गुप्ता, हेड मैनेजर (मार्केटिंग) साहिब सबलोक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed