{"_id":"630bafa4140a80718f5b6737","slug":"today-the-situation-will-be-clear-on-door-to-door-garbage-collection-and-plant-operation-in-doon-city-news-drn4211620178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में घर-घर कूड़ा उठान और प्लांट संचालन पर आज होगी स्थिति स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में घर-घर कूड़ा उठान और प्लांट संचालन पर आज होगी स्थिति स्पष्ट
विज्ञापन
दून में घर-घर कूड़ा उठान और शीशमबाड़ा में कूड़ा निस्तारण प्लांट संचालन पर आज स्थिति साफ हो जाएगी। नगर निगम में सोमवार (आज) को नगर आयुक्त के साथ कंपनी प्रतिनिधियों की बैठक होगी। जिसमें वह नगर आयुक्त के सामने लिखित में अपना जवाब देंगे।
दरअसल, दून में वर्ष 2019 से 69 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड व शीशमबाड़ा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड रिसाइकिलिंग प्लांट का 2018 से संचालन कर रही कंपनी रैमकी इनवायरो इंजीनियर्स लिमिटेड ने 31 अगस्त की मध्य रात्रि से काम ठप करने की चेतावनी दी है। उनकी इस चेतावनी के बाद दून में कूड़ा उठान का संकट बना हुआ है। हालांकि, नगर निगम दावा कर रहा है कि कंपनियों के काम छोड़ने से कूड़े का कोई संकट नहीं होगा। क्योंकि नगर निगम की ओर से इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। लेकिन, यह व्यवस्था क्या होगी इस पर नगर निगम की ओर से अभी तक स्थिति साफ नहीं की गई है।
नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि कंपनी के साथ शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक हुई थी। जिसमें कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी थी। साथ ही विधिक राय लेने के बाद लिखित जवाब देने की बात कहीं थी। बताया कि सोमवार को कंपनियों के प्रतिनिधियों को नगर निगम में बुलाया है। वह लिखित में अपना जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि एक सितंबर से कूड़ा उठान और प्लांट का संचालन कैसे और कौन करेगा, इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। बताया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पहले से कूड़ा उठान का काम कर रही कंपनियों को मिल सकती है जिम्मेदारी
दून में चेन्नई एमएसडब्ल्यू के अलावा 14 वार्डों में ईकॉन एनर्जी और 15 वार्डों में मैमर्स सनलाइन घर-घर कूड़ा उठान का कार्य पहले से कर रही है। निगम सूत्रों की माने तो निगम प्रशासन इन दोनों कंपनियों को बराबर वार्डों में कूड़ा उठान का काम सौंप सकता है। प्लांट संचालन के लिए निगम ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। तब तक निगम प्रशासन खुद प्लांट का संचालन करने की बात पहले भी कह चुका है।