फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today, the members of Bapugram Bachao Sangharsh Samiti will leave for Dehradun

Dehradun News: आज देहरादून के लिए रवाना होंगे बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के लोग

Mon, 13 Apr 2026 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Today, the members of Bapugram Bachao Sangharsh Samiti will leave for Dehradun
ऋषिकेश। बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों का बापूग्राम में 94वां दिन धरना जारी रहा। धरना स्थल पर लोगों ने आह्वान किया कि 14 अप्रैल को क्षेत्रीय लोगों हजारों की संख्या में देहरादून के लिए रवाना होंगे। समिति की ओर से इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को धरने पर बैठे समिति पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर बापूग्राम क्षेत्र से संबंधित समस्या को सीधे प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। बापूग्राम और आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग देहरादून के लिए रवाना होंगे, इसके लिए समिति की ओर से पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इस संबंध में एसडीएम को भी सूचित कर दिया गया है। इस मौके पर समिति संयोजक रमेश जुगलान, अविनाश सेमल्टी, रामप्रसाद उनियाल, सत्य कपरूवान, मोहनलाल भट्ट, दिनेश शर्मा, राजेश चमोली, जयेंद्र रमोला, दिनेश व्यास, सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed