फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   today modi rally in dehradun

उत्तराखंड आपदा को याद कर भावुक हुए मोदी

Sun, 15 Dec 2013 08:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Dec 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
today modi rally in dehradun

राजधानी देहरादून में करीब 1 लाख लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आपदा के दौरान हुई राजनीति पर निशाना साधा। मोदी उस समय को याद करते हुए भावुक भी हो गए।

विज्ञापन


मोदी ने उत्तराखंड सरकार पर मदद न लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब गुजरात में भूकंप आया था तो वे पूरी दुनिया से मदद लेते रहे। लेकिन उत्तराखंड की सरकार ने राजनीति करते हुए यहां की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया। राजनीति निष्ठुरता ने उन्हें यहां से वापस जाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की राजनीतिक सोच पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी ताकत गलत जगहों पर इस्तेमाल हर रही है। मोदी का इशारा बाबा रामदेव के नोटिस प्रकरण पर था। उत्तराखंड सरकार ने एक साल में बाबा रामदेव को 100 से ज्यादा नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता परेशानः राजनाथ
शंखनाद रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली और देवभूमि में कांग्रेस की सरकार से दोनों राज्यों की जनता परेशान है।

विधान सभा चुनाव में पांच राज्यों में से चार राज्यों में भाजपा की जीत से यह साबित हो गया है कि अब कांग्रेस के जाने का समय आ गया है।

इस दौरान मिजोरम में कांग्रेस की जीत पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मिजोरम की जीत कांग्रेस के लिए चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने का सांत्वना पुरस्कार है।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने रैली में पहुंचे लोगों को सिर झुकाकार धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैंने और नरेंद्र मोदी ने अनुमान लगाया था कि केवल 40-42 हजार लोग रैली में पहुंचेगे, लेकिन लाखों की संख्या में लोगों को देखकर हमारा मनोबल और बढ़ गया है।

शीश झुका कर नमन किया
इससे पहले राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की जनता का स्वागत करते हुए कहा कि वो यहां रैलियां करते रहे हैं लेकिन इस बार जितनी गर्मजोशी से उनका स्वागत हुआ है उसके लिए शीश झुका कर नमन करते हैं।

पहली पर देवभूमि पर देखा ऐसा जन सैलाब देख कर राजनाथ ने बीजेपी को समर्थन देने का धन्यवाद दिया। राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल की जन्मतिथि पर पूरे देश को 'रन फॉर यूनिटी' का संदेश दिया।


पढ़ें, 'देश ही नहीं विदेश में भी बज रहा मोदी का डंका'

इसके बाद राजनाथ ने आपदा के दौरान सेना, आईटीबीपी और राहत कार्यों में लगे लोगों को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही राजनाथ ने आपदा के शिकार लोगों को श्रद्घांजलि भी दी। अपने संबोधन के आखिर में राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की पांचों सिट भाजपा की झोली में डालने का आग्रह किया।

पढ़ें, मोदी की रैली से व्यापारियों को लगेगा ढाई करोड़ का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed