फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today gherao the headquarters of the employees of the Transport Department

परिवहन विभाग कर्मचारियों का मुख्यालय घेराव आज, प्रदेश भर से दून पहुंचे कर्मचारी

Mon, 22 Nov 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Today gherao the headquarters of the employees of the Transport Department
देहरादून। पदोन्नति के साथ ही पूर्व में जारी किए गए शासनादेश में त्रुटियों को संशोधित किए जाने और नया शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी सोमवार को परिवहन मुख्यालय को घेेराव करेंगे।
विज्ञापन

परिवहन मुख्यालय केेेे घेराव को लेकर प्रदेश भर से संघ पदाधिकारी, कर्मचारी देहरादून पहुंच भी गए है। इतना ही नहीं संघ पदाधिकारियों ने परिवहन मुख्यालय घेराव को लेकर परिवहन आयुक्त को लिखित जानकारी भी दे दी है। दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। दूसरी ओर आंदोलित कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे स्वीकार नहीं की जाती है अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि शासनादेश में संशोधन व कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने की मांग उठायी जा रही है, लेकिन शासन में सरकार व शासन में बैठे आला अधिकारी मांगो को लेकर कतई गंभीर नही हैं। गलत तरीके से शासनादेश जारी किया जिसका सीधा असर कर्मचारियों की पदोन्नति पर पड़ा। पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय कार्यों में उत्तरोत्तर वृद्धि के चलते साल 2020 में विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्गठन आदेश में मिनिस्टीरियल संवर्ग के 36 नए पदों का स्वीकृत किया गया था, लेकिन संबंधित शासनादेश में पूर्व में स्वीकृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को त्रुटिपूर्ण तरीके से कम दर्शाया गया। जिसकी वजह से लंबी सेवा के बावजूद कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। ऐसे में आंदोलन के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। वहीं परिवहन आयुक्त कार्यालय के घेराव को लेकर संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी और कर्मचारी देहरादून पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed