{"_id":"603698638ebc3ee8f4298ec7","slug":"today-active-corona-cases-of-uttarakhand-24-feb-2021-health-workers-interested-for-corona-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Uttarakhand: कोरोना से लड़ने में ही नहीं, टीका लगवाने में भी आगे स्वास्थ्य कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Uttarakhand: कोरोना से लड़ने में ही नहीं, टीका लगवाने में भी आगे स्वास्थ्य कर्मी
Wed, 24 Feb 2021 11:53 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:53 PM IST
सार
- 12,741 स्वास्थ्य कर्मियों और 31 हजार 714 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगनी है कोविड वैक्सीन
- फरवरी में फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण होना है समाप्त
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। पहले स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से जंग में निडर होकर लड़े थे। अब स्वास्थ्य कर्मी टीका लगाने में भी फ्रंटलाइन वर्कर्स से आगे निकल गए हैं। पहले चरण के टीकाकरण में तय स्वास्थकर्मियों में 75 फीसदी और चुने गए फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 65 फीसदी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। यानी स्वास्थ्य कर्मी दस फीसदी के अंतर से आगे निकल गए।
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था। प्रदेश में 1,03,015 स्वास्थ्य कर्मियों में से 79813 (75 फीसदी) और 91163 फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 59449 (65 फीसदी) ने टीका लगवाया है। फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रं टलाइन वर्कर्स का टीकाकरण अभियान पूरा किया जाना है। अब 12,741 स्वास्थ्य कर्मियों और 31714 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगनी है। मार्च से तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू होना है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य कर्मी पंजीकृत वर्कर्स टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स
अल्मोड़ा 6255 3220 5304 2487
बागेश्वर 2726 1613 2769 1433
चमोली 3964 5807 4368 2952
चंपावत 2241 4353 2702 3360
देहरादून 30100 15961 23227 10188
हरिद्वार 15552 22622 12623 14387
नैनीताल 10673 8525 9155 5830
पौड़ी गढ़वाल 6620 3572 5709 1952
पिथौरागढ़ 4323 7940 4141 4752
रुद्रप्रयाग 2218 1290 2637 820
टिहरी गढ़वाल 6167 3274 5863 2286
ऊधमसिंह नगर 8816 8947 8030 6068
उत्तरकाशी 3360 4039 3746 2934
नोट-टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का आंकड़ा प्रथम और दूसरी डोज को जोड़कर दिया है, जो 23 फरवरी तक का है।
टीकाकरण अभियान चल रहा है और फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम और दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रथम चरण में जो स्वास्थ्य कर्मी छूट गए थे, उन्हें भी टीका लगाया जा रहा है। 28 दिन बाद उन्हें टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, चीफ ऑपरेशन ऑफिसर