फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tobacco is ruining mental and physical health: CMO

तंबाकू मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य कर रहा बरबाद : सीएमओ

Thu, 10 Sep 2026 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Tobacco is ruining mental and physical health: CMO
देहरादून। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से बृहस्पतिवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि तंबाकू शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। यह लोगों की सेहत बरबाद कर सकती है। तंबाकू के सेवन से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। ऐसे में युवाओं को तंबाकू उत्पादों से दूर रहना चाहिए। तंबाकू कंपनियां नए उपभोक्ता बनाने के लिए किशोरों और युवाओं को आकर्षित करने के लिए विज्ञापन और अन्य तरीके अपनाती हैं। युवाओं को इस रणनीति को समझकर तंबाकू उत्पादों से दूरी बनानी होगी। तंबाकू के दुष्प्रभावों पर पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय की डीन डॉ. सोनिका कंडारी, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुराधा, अर्चना उनियाल, रेखा उनियाल और अनुराग उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed