फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   To promote Sanskrit language, students, teachers

Dehradun News: संस्कृत नहीं पढ़ेंगे तो ऋषि-मुनियों के दिए ज्ञान को कैसे जानेंगे

Thu, 22 Aug 2024 04:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
To promote Sanskrit language, students, teachers
Iसंस्कृत सप्ताह महोत्सव के अंतर्गत निकाली विद्यालयों के छात्रों, शिक्षकों ने रैलीI
विज्ञापन




संस्कृत सप्ताह महोत्सव के अंतर्गत संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने संस्कृत रैली निकाली। छात्रों ने रैली के माध्यम नारे लगाते हुए कहा संस्कृत भाषा को नहीं पढ़ेंगे तो ऋषि-मुनियों के दिए ज्ञान को कैसे जानेंगे।



श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह महोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को लंढौर गुरुद्वारा चौक से लेकर गांधी चौक तक संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत रैली निकाली गई। रैली में संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों के अलावा आरएन भार्गव इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, श्री सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज और मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्राओं और शिक्षकों ने शिरकत की।
विज्ञापन


सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी चौहान ने कहा कि संस्कृत वेदों की भाषा है। बिना वेद और संस्कृत मानव का उत्थान संभव नहीं है। पूर्व प्रधानाचार्य बृजेश सयाना के अलावा अग्रवाल महासभा संरक्षक धन प्रकाश अग्रवाल, यशवंत कुमार, दीपाली गुप्ता, दीपक गुप्ता, रमेश डिमरी, वैभव तायल, अशोक मित्तल, राकेश अग्रवाल, गीता रावत और महेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed