फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   To implement land law in the state, tunnel construction

Dehradun News: उत्तराखंड भ्रमण कर दून लौटे ओम प्रकाश ने शुरू किया सत्याग्रह

Sat, 09 Dec 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
To implement land law in the state, tunnel construction
Iराज्य के मूलभूत मुद्दों की मांगों के लिए गांधी पार्क में बैठे राज्य आंदोलनकारी डंगवालI
विज्ञापन




प्रदेश में भू-कानून लागू करने, भू-गर्भीय जोन उत्तराखंड में सुरंग निर्माण कार्य बंद कराने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य आंदोलनकारी ओम प्रकाश डंगवाल ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह बीते एक साल से उत्तराखंड भ्रमण कर राज्य की मूलभूत समस्याओं को नजदीक से देख रहे थे।



आंदोलनकारी ओम प्रकाश ने बताया कि 8 दिसंबर 1978 को ही राज्य आंदोलकारियों ने अलग उत्तराखंड बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन शुरू किया था। लेकिन, राज्य बनने के 23 साल बाद यह आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश नहीं बन पाया है। इसके चलते ही उन्होंने प्रदेश की मांगों के लिए बीते साल उत्तराखंड भ्रमण शुरू किया था। एक साल में राज्य की कई समस्याओं को देख अब दून में सत्याग्रह शुरू कर दिया है। उन्होंने राज्य के अन्य आंदोलनकारियों को सत्याग्रह में आमंत्रित कर कहा है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा।
विज्ञापन


डंगवाल ने बताया कि उनकी मांगों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चयनित आधार वर्ष 1979 को निरस्त करना, राज्य की प्राकृतिक विरासतों को संरक्षण, वनाधिकार कानून 2006 को लागू करना, सुरंगों का निर्माण बंद कर लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य करना, सुदूर गांवों के गाड-गदेरों व नदियों पर पुलों का निर्माण और मोटर मार्ग बनवाना, जंगली जानवरों से खेती व बागवानी की सुरक्षा व्यवस्था करना, प्रभावशाली भू-कानून व मूल निवास की व्यवस्था करना, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को विश्वसनीय बनाना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed