{"_id":"5af92cb24f1c1be0408b52bf","slug":"tirtha-purohit-fasting-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार के खिलाफ केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का उपवास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार के खिलाफ केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का उपवास शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 May 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
kedarnath
राज्य सरकार के खिलाफ केदारनाथ धाम में सोमवार को तीर्थ पुरोहितों ने उपवास शुरू कर दिया है। तीर्थ पुरोहितों ने सरकार पर धाम में धार्मिक परंपराओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इससे पहले केदारनाथ से लौटकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी विगत शुक्रवार को सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। तीर्थ पुरोहितों और मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ रावत ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों पर सवाल उठाए थे
विज्ञापन
उन्होंने केदारनाथ में परंपराओं के साथ खिलवाड़ होते हुए देखने की बात कही। उन्होंने सिलसिलेवार केदारनाथ में अव्यवस्थाओं का खाका खींचा। साथ ही, केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने केदारनाथ के लिए बातें बड़ी-बड़ी की हैं, लेकिन उस हिसाब से काम नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों में तमाम तरह की कमियां हैं। इस क्रम में उन्होंने लेजर शो का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार के कैबिनेट फैसलों को बदलकर तीर्थ पुरोहितों के हितों पर कुठाराघात किया गया है।