{"_id":"5e3066328ebc3e4b5703b586","slug":"tirth-purohit-meet-subarnayam-swami-for-file-petition-against-chardham-shrine-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थानम अधिनियम को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी से मिले तीर्थ पुरोहित, एससी में दर्ज करेंगे याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थानम अधिनियम को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी से मिले तीर्थ पुरोहित, एससी में दर्ज करेंगे याचिका
Tue, 28 Jan 2020 10:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार को राज्य सभा सदस्य और अधिवक्ता सुब्रमण्यम स्वामी से मुलाकात कर उन्हें देवस्थानम अधिनियम और चारों धामों की प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी दी। पुरोहितों का दावा है कि स्वामी ने व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने को हामी भर दी है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही प्रदेश सरकार ने श्राइन बोर्ड की तर्ज पर प्रदेश में देवस्थानम अधिनियम लागू किया था। चारो धामों के तीर्थ पुरोहितों का संयुक्त मंच देवभूमि तीर्थ पुरोहित महापंचायत उस समय से ही विरोध में है।
विज्ञापन
महापंचायत ने अधिनियम को कानूनी रूप से चुनौती देने का मन भी बनाया था और इसके लिए राज्य सभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी से मुलाकात की। महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी ने बताया कि मंगलवार को स्वामी से करीब आधे घंटे की बातचीत हुई।
विज्ञापन
इस मुलाकात में स्वामी को चारों धामों में हक हकूक की व्यवस्था, पारंपरिक प्रबंधन व्यवस्था, तीर्थ पुरोहितों के अधिकार आदि की पूरी जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से जारी देवस्थानम एक्ट के बारे में भी राज्यसभा सदस्य को बताया गया। हरीश डिमरी ने बताया कि उन्होंने मामले की पूरी जानकारी जुटाने के बाद जनहित याचिका दायर करने का आश्वासन दिया है।