फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tips for army recruitment rally

सेना में नौकरी पाना है तो अपनाएं ये तरीके

Thu, 27 Feb 2014 11:31 PM IST
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Thu, 27 Feb 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
tips for army recruitment rally

आगामी 4 से 10 मार्च तक गौचर मेला मैदान में सेना के भर्ती अभियान में हजारों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पढ़ें, कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद

आपदा प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए इस भर्ती रैली को सबसे विशेष माना जा रहा है, क्योंकि आपदा से कई घर, परिवारों की आजीविका पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। ऐसे में कई युवाओं पर भर्ती में सफल होकर नौकरी पाने का मानसिक दबाव भी होगा।
विज्ञापन


पढ़ें, कैबिनेट मंत्री रावत पर युवती से छेड़छाड़ का केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


विषम परिस्थितियां भी युवाओं का इम्तिहान लेती हैं। इन हालातों से बाहर निकलने और भर्ती में अपना बेहतर प्रदर्शन के लिए युवाओं को विशेषज्ञों ने कुछ टिप्स दिए हैं, जिनका उपयोग कर वे सफल हो सकते हैं।

मनोवैज्ञानिकों की है यह सलाह

tips for army recruitment rally
  • आत्मविश्वास के साथ भर्ती रैली में प्रतिभाग करें।
  • अपनी मेहनत पर भरोसा करें।
  • संतुलित भोजन और उचित नींद लें।
  • पुराने साथियों, जो पूर्व में प्रतिभाग कर सफल हो चुके हो, उनसे बातचीत कर जानकारी लें।
  • अगर पूर्व में भी भर्ती या अन्य किसी परीक्षा में प्रतिभाग किया हो, तो उसके आधार पर अपना मूल्यांकन करें।
  • तनाव में बिल्कुल न आएं।
  • पारिवारिक परिस्थितियों को कुछ समय के लिए भूल जाएं, जिससे रैली में बेहतर प्रदर्शन कर सके।
  • भर्ती रैली में शामिल होने से पूर्व कम से कम चार या पांच दिन रैली से संबंधित विषयों की जानकारियों का अध्ययन कर लें।
  • फिजिकल प्रैक्टिस (दौड़, चिन-अप, लांग और हाई जंप सहित अन्य का अभ्यास निरंतर रखें।     
(मनोचिकित्सक डा. नंदकिशोर की सलाह)

शारीरिक क्षमता के लिए ये हैं टिप्स

tips for army recruitment rally
  • भती रैली में शामिल होने वाले युवा दौड़ पर दें विशेष ध्यान।
  • बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टाइमिंग का रखे ध्यान।
  • वजन बढ़ाने के लिए दूध और केले का करें नियमित सेवन।
  • शार्ट डिस्टेंस पर फोकस करते हुए प्रैक्टिस करें (जिससे भर्ती रैली के दौरान निर्धारित दूरी को पूरा करने में पर्याप्त समय मिल सके।)
  • खेलों में प्रतिभाग करने वाले युवा अपने
  • सभी खेल प्रमाण पत्रों के साथ शामिल हों।
(अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र कनवासी)

इन बातों का भी रखें ख्याल

tips for army recruitment rally
  • हाथ-पैर के नाखून सहित बालों की कटिंग जरूरी।
  • जुकाम, बुखार से बचने का उपाय जरूर करें।
  • डाक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।
  • ताजा भोजन और साफ पानी का ही उपयोग करें।
  • दूसरे का इस्तेमाल किया साबुन, तौलिया और टूथब्रश उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed