फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tips and Home remedy to avoid dangerous nipah virus

आपके घर में मौजूद हैं खतरनाक निपाह वायरस से बचने के ये अचूक उपाय, अपनाएं और सेफ रहें

Sun, 03 Jun 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Tips and Home remedy to avoid dangerous nipah virus
nipah virus

तेजी से फैल रहे निपाह वायरस ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। लेकिन आप अपने घर में ही इससे बचने के लिए यह उपाय कर सकते हैं। आगे जानिए कैसे...    

विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह मानें तो घर में रखीं ये पांच चीजें आपके लिए कारगर हो सकती हैं। इनका उपयोग आप आसानी से कर सकते हैं। इसके प्रयोग से आप आसानी से इस संक्रमण से खुद को बचा सकते हैं।
विज्ञापन


वायरस के लक्षण

-इसमें आपको सिर में तेज दर्द होता है।
-इसके साथ ही गंभीर बदन दर्द होने के अलावा आंखें लाल हो जाती हैं।
-इस वायरस के कारण मरीज को गंभीर जुकाम हो जाता है।
-यह वायरस इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसमें मरीज में दिमागी बुखार के लक्षण पाए जाते हैं।

ये घरेलू तरीके अपनाएं

Tips and Home remedy to avoid dangerous nipah virus
home remedy

ये घरेलू तरीके अपनाएं

तुलसी
तुलसी वैसे तो एंटीबॉयोटिक का भी काम करती है। इसके प्रयोग से आप खुद को इस संक्रमण से बचा सकते है। आपको रोजाना किसी भी रूप में इसका सेवन करना होगा। इसे आप चबाकर खाएं तो यह ज्यादा असरदार हो सकती है।

लहसुन
वैसे तो घर के खाने में लोग लहसुन का प्रयोग करते ही हैं। लेकिन इससे बचने के लिए भी घर में आप लहसुन का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कच्चे लहसुन का प्रयोग करना होगा। कच्चे लहसुन का सेवन करेंगे तो यह बेहद लाभकारी होगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करेगा।

कपूर
संक्रमण से बचने के लिए कपूर औषधि का काम करता है। सांस संबन्धी संक्रमण से बचने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। आप इसे खा भी सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा गेहूं के दाने बराबर या इससे भी कम रखें। वहीं घर में भी इसे एक समय जरूर जलाएं। इसकी सुगंध से भी वायरस का असर कम होता है।

नीम
नीम को प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी के तौर पर प्रयोग किया जाता है। रोजाना नीम की कुछ पत्तियां चबाकर आप न सिर्फ निपाह वायरस से बच सकते हैं, बल्कि रक्त को भी शुद्ध कर सकते हैं। इसे घर में भी शुद्धता के लिए रखा जा सकता है।

गिलोय
गिलोय का प्रयोग किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने में लाभकारी होता है। इसे तुलसी की पत्तियों के साथ उबालकर इस पानी में काली मिर्च, काला नमक व मिश्री के साथ सेवन करें। इससे निपाह वायरस के अलावा कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होगा।

बचाव के लिए ये भी करें

Tips and Home remedy to avoid dangerous nipah virus

-जूस पीते समय यह सुनिश्चित करें कि दुकानदार कटे-सड़े फलों का तो नहीं इस्तेमाल कर रहा है।

-फल खाते समय अच्छी तरह से धो लें ।

-हर बार खाना खाते समय हाथ साबुन से धोएं ।

-कोई भी फल खाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह पक्षियों द्वारा कुतरा नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed