फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tips about Cold water dangerous for your life in summer

ठंडा पानी पीने से होने वाली इन बीमारियों के बारे में जान लेंगे, तो पीने से पहले सौ बार सोचेंगे

Sun, 03 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jun 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Tips about Cold water dangerous for your life in summer
cold water

गर्मी में ठंडा पानी पीने से आपकी प्यास तो बुझ जाएगी लेकिन इसके अधिक प्रयोग से देखिए आपको क्या-क्या बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन


गर्मी अपने चरम पर है। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार तक पहुंच  रहा है। ऐसे में अक्सर हम लोग पीने के लिए ठंडे पानी का ही सेवन करते हैं। ठंडा पानी इस चिलचिलाती गर्मी में कुछ देर के लिए ही राहत तो देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडा पानी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ ऋचा का कहना है कि, लोग यही मानते हैं कि ठंडा पानी पीने से सर्दी-खासी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन इतना ही नहीं है। ठंडा पानी इसके अलावा भी कई बीमारियां आपको दे सकती हैं।

विज्ञापन

ये हो सकती हैं बीमारियां

Tips about Cold water dangerous for your life in summer
cold water

सिर दर्द की समस्या
ठंडे या बर्फ वाले पानी से आपको सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, इससे आपको ब्रेन फ्रीज की समस्या हो सकती है। ज्यादा ठंडा पानी स्पाइन की सेंसेटिव नसों को ठंडा कर कर देता है, जिससे यह दिमाग पर असर डालती हैं। जिससे आपको सिर में दर्द रह सकता है।

मोटापा बढ़ना
आपको शायद ही पता हो, लेकिन ठंडा पानी आपके शरीर का मोटापा बढ़ा सकता है। ठंडा पानी आपके शरीर में जमे फैट को और सख्त बना देता है। इस कारण वर्क आउट करने पर भी आपका फैट बर्न नहीं हो पाता है। वहीं जो लोग व्यायाम नहीं करते हैं उनके लिए यह और भी हानिकारक हो सकता है।

पेट खराब होना
हालांकि ये आपको थोड़ा अटपटा लगे लेकिन ठंडे पानी से आपके पेट में भी परेशानी हो सकती है। ठंडा पानी पीने से खाना पचाने में दिक्कत, पेट में दर्द और जी मचलने जैसी समस्याएं हो सकती है। पानी ठंडा होने के कारण यह बाहर के तापमान के अनुसार मैनेज नहीं होता है। जिससे यह शरीर में पहुंच कर पेट में मौजूद खाने को पचाने में दिक्कत पैदा कर सकता है। इसी कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

ये हो सकती हैं बीमारियां

Tips about Cold water dangerous for your life in summer
cold water

दिल पर पड़ता है असर
हमारे शरीर में कई तरह की नसें होती है। हमारे शरीर में वेगस नाम की नर्व होती है। यह हमारे शरीर की सबसे लंबी कार्निवल नर्व होती है, जो कि गर्दन से होते हुए हार्ट, लंग्स और डाइजेस्टिव सिस्टम को कंट्रोल करती है। लगातार ज्यादा ठंडा पानी पीने से यह नस ठंडी हो जाती है। जिससे  हार्ट रेट की गति धीमी रहती है।  

इम्यून सिस्टम को नुकसान
बर्फ का ठंडा पानी पाने से सबसे अधिक नुकसान शरीर के इम्युन सिस्टम को पहुंचता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ पाने में कमजोर पड़ जाता है। खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर में बलगम जम जाता है, जिससे इम्युन सिस्टम कमजोर हो जाता है और शरीर आसानी से सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाता है।

गले में हो सकती है परेशानी
बहुत अधिक ठंडा पानी पीने के बाद ये पानी मुंह के अंदर जिन-जिन भागों को छूकर गुजरता है, उनकी कोशिकाओं पर इसका प्रभाव पड़ता है। रक्त वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं और कई बार कोशिकाएं मर जाती हैं। इसके अलावा ये आपके रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट की नाजुक सुरक्षा परत को भी नष्ट कर सकता है, जिससे गले का इंफेक्शन यानि संक्रमण हो सकता है। इससे गले में खराश की समस्या, टॉन्सिल या जुकाम की परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed