फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tigress dead body found in river

जंगल में मिला बाघिन का सड़ा गला शव

Mon, 30 Jun 2014 12:29 PM IST
अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार
अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार Updated Mon, 30 Jun 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
tigress dead body found in river
कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डिवीजन के सोना नदी रेंज में एक बाघिन का सड़ा गला शव मिला है।
विज्ञापन


मौत के कारणों का पता नहीं
बाघिन के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप है। शव का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर के अनुसार बाघिन का शव इतना सड़ा है कि मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

उधर वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन की मौत को स्वाभाविक बताते हुए अंग सुरक्षित होने का दावा किया है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डिवीजन के सोनानदी रेंज के धौलखंड ब्लाक के कक्ष संख्या 13 में गश्ती दलों को शनिवार की शाम बाघिन का सड़ा गला शव मिला।

रेंजर एचसी भट्ट के अनुसार जंगल में गश्त के दौरान वन दारोगा मोहन सिंह के दल ने बाघिन के शव मिलने की सूचना दी। मौके पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डा. साकेत बड़ोला, डीएफओ कोका रोजा भी पहुंचे।
विज्ञापन


बाघिन की उम्र करीब 5-6 वर्ष
प्रथम दृष्टया बाघिन के अंग सुरक्षित मिले। बाघिन की उम्र करीब 5-6 वर्ष बताई जा रही है। उधर बाघिन के शव का पोस्टमार्टम डा. भारत सिंह व कालागढ़ के पशु चिकित्साधिकारी डा. वीपी सिंह के पैनल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. वीपी सिंह का कहना है कि बाघिन का शव काफी दिन पुराना लग रहा है। उसके सड़ गल जाने से मौत के कारणो का पता लगाना संभव नही है। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था।

वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसायटी आफ इंडिया के उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि इस इलाके में बाबरिया गिरोह सक्रिय रह चुका है।

भीमा जैसे शातिर को पड़ोस के लैंसडौन डिवीजन के जंगल में बाघों के शिकार के लिए कड़के लगाने के जुर्म में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

उसके बाद यहां बाघिन का शव मिलना और मौत के कारणों का पता न लगने से मामला संदेह के घेरे में आ जाता है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed