फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tigers Number Preparations for tiger assessment in Uttarakhand have intensified

Uttarakhand: प्रदेश में बाघ आकलन की तैयारियां हुईं तेज, पहले चरण में अक्तूबर में होगा साइंस सर्वे शुरू

Sat, 26 Jul 2025 04:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Jul 2025 04:17 PM IST
सार

प्रदेश में बाघ आकलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला कहते हैं कि कार्यशाला में वन विभाग से कैमरा ट्रैप आदि के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इस दौरान ट्रेनिंग को लेकर भी जानकारी साझा की गई।

विज्ञापन
Tigers Number Preparations for tiger assessment in Uttarakhand have intensified
बाघ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाघों के आकलन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून (डब्ल्यूआईआई) में राजाजी और कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक समेत उत्तरी क्षेत्र के अन्य टाइगर रिजर्व के निदेशकों की क्षेत्रीय बैठक भी हो चुकी है। अब पहले चरण में आगामी अक्तूबर में साइंस सर्वे शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


राज्य में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। स्टेटस ऑफ टाइगर्स को-प्रीडेटर्स एंड प्रे इन इंडिया - 2022 रिपोर्ट जारी हुई थी, इसमें बाघों की संख्या 560 का जिक्र था। अब आगामी रिपोर्ट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह काम डब्ल्यूआईआई के माध्यम से होना है, इसको लेकर हाल में संस्थान बैठक भी हुई थी। इसमें शामिल हुए कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला कहते हैं कि कार्यशाला में वन विभाग से कैमरा ट्रैप आदि के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इस दौरान ट्रेनिंग को लेकर भी जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन


बडोला कहते हैं कि तीन चरणों में बाघ आकलन का काम होता है, इसमें पहले चरण में साइंस सर्वे होता है। जो अक्तूबर से शुरू होगा। साइंस सर्वे को इकोलॉजी मानीटरिंग भी कहा जाता है, इसमें वन्यजीवों की उपस्थिति के संबंध में जो जानकारी होती है उसको वन कर्मी नोट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत के पहले चरण में महिलाओं ने जमकर किया मतदान, अब दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनावी शोर

फिर इस जानकारी को डब्ल्यूआईआई को दिया जाता है, वह उसका अध्ययन करते हैं जो कि दूसरा चरण होता है। फिर तीसरे चरण में साइंस सर्वे के हिसाब से कैमरा ट्रैप का ग्रिड बनाकर जंगल में लगाया जाता है। फिर कैमरा ट्रैप में आए फोटोग्राफ को पुन: डब्ल्यूआईआई को सौंपा जाता है। फिर वे उसका अध्ययन कर रिपोर्ट जारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed