फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tiger unsafe in tiger reserve

टाइगर रिजर्व में ही खतरे में टाइगर 

Fri, 13 Oct 2017 12:27 PM IST
बिशन सिंह बोरा  / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा  / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Oct 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
tiger unsafe in tiger reserve
tiger

राजाजी टाइगर रिजर्व में अवैध रूप से रह रहे वन गुर्जर टाइगर और लैपर्ड के लिए खतरा बने हैं। वन गुर्जर खटका, कलच वायर और जहर देकर वन्य जीवों का बेरहमी से शिकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज से वन गुर्जरों द्वारा किया गया लैपर्ड का शिकार कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पार्क की विभिन्न रेंजों से वन गुर्जर टाइगर की खाल एवं अन्य वन्य जीव अंगों के साथ पकड़े जा चुके हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वन्य जीव अंगों की तस्करी मामले में जल्द ही पार्क के कुछ अन्य वन गुर्जरों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों से कई वन गुर्जर परिवारों का पुनर्वास किया जा चुका है। गैंडीखाता में 723, पथरी में 512 परिवारों का पुनर्वास किया गया है। इसके बावजूद पार्क की चीलावाली, रामगढ़ और गौहरी रेंज में इक्का दुक्का नहीं बल्कि 119 से अधिक परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। यह वे परिवार हैं जिन्हें प्रति परिवार पथरी और गैंडीखत्ता में 8200 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पार्क में कुछ ऐसे परिवार भी हैं जो हिमाचल, उत्तर प्रदेश और कश्मीर से यहां आकर बसे हुए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अवैध रूप से पार्क के भीतर रहने वाले यह वन गुर्जर परिवार वन्य जीवों खासकर टाइगर, लैपर्ड और हाथियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। इसी वर्ष मई में मोहंड के पास लैपर्ड की दो खालों के साथ वन गुर्जरों को पकड़ा गया था।

जबकि 2016 में गैंडीखत्ता में एक वन गुर्जर सहित चार लोगों को टाइगर की खाल के साथ पकड़ा गया था। यह लोग टाइगर की खाल बेचने का प्रयास कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इसमें तीन लोग यूपी वन विभाग की सीमा क्षेत्र के थे। इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में भी वन गुर्जर वन्य जीव अंगों की तस्करी करते पकड़े जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2008-09 में पार्क की चीलावाली में 12 से 15 टाइगर देखे गए थे, लेकिन इस रेंज में अब टाइगर दिखाई नहीं देता। जबकि टाइगर रिजर्व में 34 टाइगर हैं। 

ऐसे करते हैं शिकार 
पार्क के भीतर एवं इसकी सीमा से सटकर निवास करने वाले वन गुर्जर मृत जानवरों पर जहर डालते हैं। टाइगर या लैपर्ड के इसे खाते ही वह बेहोश होने लगता है। जिसे लाठी डंडों से पीटकर मारा जाता है। जिसकी एक खाल तीन से चार लाख रुपये में बेच दी जाती है। इसके अलावा खटका लगाकर एवं कलच वायर में फंसाकर भी वन्य जीवों को मारा जाता है। 


पार्क के भीतर रहने वाले वन गुर्जरों को पार्क की पूरी जानकारी होती है, इनका अवैध शिकार के प्रकरणों में शामिल होना चिंता का विषय है, शिकार करने वाले घर के भेदी हैं और इन्हें पार्क क्षेत्र से बाहर करना होगा। 
- सनातन, डायेक्टर राजाजी टाइगर रिजर्व 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed