फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tiger found in Kedarnath Wildlife Division image capture in camera trap 

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में दो साल बाद फिर दिखा टाइगर, कुनबे की खोज में जुटी टीम 

Fri, 28 Jun 2019 04:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Tiger found in Kedarnath Wildlife Division image capture in camera trap 
कैमरे में कैद हुआ बाघ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत मद्महेश्वर घाटी में लगाए गए ट्रैप कैमरे में टाइगर (बाघ) की तस्वीर कैद हुई है। वर्ष 2016 में भी इसी घाटी में ट्रैप कैमरे में टाइगर की तस्वीर कैद हुई थी।

विज्ञापन


अब वन्य जीव प्रभाग मदमहेश्वर घाटी में बाघ के कुनबे की खोज में जुट गया है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीवों की गणना और मौजूदगी के लिए 60 ट्रैप कैमरे लगाए थे।
विज्ञापन


इनमें 40 कैमरे हटा दिए गए हैं। 20 कैमरे अब काम कर रहे हैं। कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान मद्महेश्वर घाटी में लगाए गए कैमरे में संरक्षित प्रजाति का भारतीय बाघ दिखा है। यह टाइगर 26 मई को सुबह चार बजे मद्महेश्वर घाटी के जंगलों में विचरण करता हुआ दिखाई दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि 26 जून को मदमहेश्वर घाटी से निकाले गए ट्रैप कैमरे में भारतीय बाघ की तस्वीर कैद हुई है। प्रथम दृष्टया यह टाइगर दूसरे जंगलों से आया प्रतीत हो रहा है।

क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर जांच की जाएगी कि यह नर है या मादा। यह भी देखा जाएगा कि तीन साल पूर्व कैमरे में जो बाघ कैद हुआ था, यह वही है कि दूसरा। उन्होंने कहा कि कैमरे में कैद बाघ के संरक्षण की योजना भी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed