{"_id":"5b10bf884f1c1ba96e8b5afc","slug":"tiger-fight-for-area-in-corbett-national-park","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने इलाके के लिए इस नेशनल पार्क में लड़ाका हुए बाघ, ले रहे एक दूसरे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने इलाके के लिए इस नेशनल पार्क में लड़ाका हुए बाघ, ले रहे एक दूसरे की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
tiger nawab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला रेंज में इलाके को लेकर दो बाघों में आपसी संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक बाघ घायल हो गया।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए रानीबाग सेंटर भेज दिया है।
कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में सोमवार रात दो बाघों में आपसी संघर्ष हो गया।
बाघ के सिर और पैर में गंभीर चोटें
tiger nawab
इसमें एक बाघ बुरी तरह से जख्मी हो गया। बाघ की उम्र एक साल है। बाघ के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
मंगलवार सुबह घटनास्थल पर जख्मी बाघ को ट्रैंक्यूलाइजर गन से बेहोश कर पशु चिकित्सक आयुष उनियाल के नेतृत्व में रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।
बाघिन का सेही से संघर्ष
कार्बेट के बिजरानी रेंज में बाघिन का सेही से संघर्ष हो गया। बाघिन के शरीर में सेही के कांटे चुभे हैं। कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि यदि समय रहते वह नहीं निकले तो जल्द रेस्क्यू अभियान चलाकर कांटे निकाले जाएंगे।