{"_id":"65b5f113a61143a50b010c76","slug":"tiger-caught-in-ramnagar-had-killed-a-villager-two-days-ago-uttarakhand-news-in-hindi-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: रामनगर में पकड़ा गया ग्रामीण को अपना निवाला बनाने वाला बाघ, लोगों का गुस्सा हुआ शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: रामनगर में पकड़ा गया ग्रामीण को अपना निवाला बनाने वाला बाघ, लोगों का गुस्सा हुआ शांत
Sun, 28 Jan 2024 12:01 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:01 PM IST
सार
रातभर की मशक्कत के बाद आखिरकार बाघ पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजा दिया है। बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भी शांत हुआ।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगर के चुकुम गांव में ग्रामीण को निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग ने रात भर मशक्कत के बाद आखिरकार पकड़ लिया। बाघ के पकड़ने जाने के बाद जहां वन कर्मियों ने राहत की सांस ली तो वहीं ग्रामीणों का गुस्सा भी शांत हुआ।
विज्ञापन
चुकुम गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए 60 वर्षीय गोपाल राम को बाघ ने अपना निवाला बना दिया था। वन कर्मियों की मदद के बाद करीब दो घंटे बाद शव को बरामद किया गया था। इसके बाद से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे थे। बाघ को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने मौके पर कैमरा ट्रैप व पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: गौशाला का वीडियो बनाने पर विवाद...आश्रम में तोड़फोड़ करने के आरोप में महिला और साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा, कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी के नेतृत्व में रात भर टीम ने चुकुम गांव के जंगल में डेरा जमाया हुआ था। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए मृतक के कपड़ों को पिंजरा के आसपास रखा गया था। रात करीब तीन बजे के आसपास बाघ पिंजरा में पहुंचा और फंस गया। बाद में उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। रविवार सुबह जांच पड़ताल के बाद बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा।