फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman and her companion arrested for vandalizing ashram dispute over making a video of the cow shed Dehradun

Dehradun: गौशाला का वीडियो बनाने पर विवाद...आश्रम में तोड़फोड़ करने के आरोप में महिला और साथी गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 09:40 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Jan 2024 09:40 PM IST
सार

कड़वा पानी आश्रम में गौशाला का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया था। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता राधा सेमवाल धोनी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
Woman and her companion arrested for vandalizing ashram dispute over making a video of the cow shed Dehradun
हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कड़वा पानी आश्रम में तोड़फोड़ और मारपीट करने के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता राधा सेमवाल धोनी और उनके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक मुकदमा पुलिस की ओर से और दूसरा मुकदमा आश्रम संचालक की शिकायत पर धोनी और उसके साथियों पर दर्ज हुआ है। जबकि, एक मुकदमा राधा धोनी की शिकायत पर भी आश्रम संचालकों के खिलाफ दर्ज हुआ। आरोप है कि आश्रम में बनी गौशाला में पशुओं से बर्बरता की जाती है। पुलिस ने तीनों मुकदमों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मुकदमा : 1

घटना शुक्रवार दोपहर की है। एसएचओ पटेलनगर को सूचना मिली थी कि कड़वा पानी स्थित हरिओम आश्रम की गौशाला में कुछ लोग बवाल कर रहे हैं। पता चला कि वहां पर राधा सेमवाल धोनी अपने कुछ साथियों के साथ पहुंची थी। इसके बाद वहां पशुओं की वीडियो बनाई जाने लगी। इसका वहां के लोगों ने विरोध किया तो राधा धोनी के साथ गए साथियों ने वाहन आदि तोड़ डाले। आरोप लगाया कि राधा धोनी इन वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करती हैं जिससे लोग भड़क उठते हैं। मौके पर जाकर पता चला कि वहां राधा धोनी के साथी लाठी डंडों से लैस होकर आश्रम में तोड़फोड़ कर रहे थे। पुलिस ने भी उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। इस पर उनके खिलाफ बलवा, मारपीट तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर राधा धोनी निवासी मोहब्बेवाला और मोहित बड़ब्वाल निवासी क्लेमेंटटाउन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

मुकदमा : 2

राधा धोनी और उसके साथियों के खिलाफ दूसरा मुकदमा हरिओम आश्रम की सुनीता कांबोज ने दर्ज कराया है। सुनीता कांबोज का कहना है कि राधा धोनी शुक्रवार को हरिओम आश्रम आई थी। यहां पर उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यहां पर खड़े वाहनों को भी तोड़ दिया। आरोप यह भी है कि राधा धोनी ने आश्रम संचालक से कुछ दिन पहले एक लाख रुपये भी मांगे थे। महंत ने जब पैसा नहीं दिया तो वह अंजाम भुगतने की धमकी दे रही थी। इस आरोप में पुलिस ने रंगदारी और बलवे का मुकदमा राधा धोनी व अन्य के खिलाफ दर्ज किया है।

मुकदमा : 3

इस मामले में राधा धोनी ने भी पुलिस को शिकायत की है। राधा का आरोप है कि आश्रम में रखे गए गोवंश के पशुओं के साथ संचालक बर्बरता करते हैं। इस संबंध में जब कर्मचारियों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि राधा धोनी के वाहनों को भी तोड़ डाला। इस पर पुलिस ने आश्रम के संचालक और अन्य के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम और मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें...एक करोड़ की शराब बरामद: 745 पेटियां के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव में खपाने की थी योजना!

सामाजिक कार्य की आड़ में माहौल खराब करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed