घर में चैन की नींद सो रहा था, आंख खुली तो सामने झपट्टा मारने को बैठा था बाघ
घर में अपने परिवारजनों के साथ व्यक्ति सो रहा था। अचानक आधी रात को उसकी नींद खुली तो सामने झपट्टा मारने को तैयार एक बाघ बैठा था। फिर आगे क्या हुआ जानिए...
जानकारी के मुताबिक, पौड़ी गढ़वाल जनपद के पट्टी कफोलस्यूं के गांव तिलफरयूं मरोड़ा निवासी आनंद सिंह रावत(60) पुत्र उदय सिंह बुधवार रात घर में सोए थे।
कैसे एक बाघ घर के अंदर घुस गया और बुजुर्ग आनंद सिंह रावत पर कैसे हमला कर दिया। जानिए, आगे की स्लाइड में...
घर के अंदर कैसे घुसा बाघ, जानिए
रात में गर्मी होने पर आनंद सिंह रावत ने दरवाजा खुला छोड़ दिया। रात करीब 12 बजे बाघ ने उनके ऊपर झपटा मार दिया। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी उठ गए। शोर सुनकर बाघ वहां से भाग गया। सुबह सूचना लगने पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि हेमंत बिष्ट वनकर्मियों के साथ गांव पहुंचे।
जहां से बुजुर्ग को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल का उपचार कर रहे सीनियर जनरल सर्जन डॉ. आरके टमटा ने बताया कि सिर में गहरा घाव है। मरहम पट्टी और एंटी रैबीज इंजेक्शन देने के बाद मरीज को अस्पताल छुट्टी दे दी गई है।
मरीज की स्थिति सामान्य है। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि मेडिकल जांच और विभागीय रिपोर्ट के आधार पर बुजुर्ग को मुआवजा राशि दी जाएगी।