फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tiger attack on man when he wsa sleeping in home

घर में चैन की नींद सो रहा था, आंख खुली तो सामने झपट्टा मारने को बैठा था बाघ

Fri, 28 Jul 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,पौड़ी Updated Fri, 28 Jul 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
tiger attack on man when he wsa sleeping in home
tiger attack

घर में अपने परिवारजनों के साथ व्यक्ति सो रहा था। अचानक आधी रात को उसकी नींद खुली तो सामने झपट्टा मारने को तैयार एक बाघ बैठा था। ‌फिर आगे क्या हुआ जानिए...

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पौड़ी गढ़वाल जनपद के पट्टी कफोलस्यूं के गांव तिलफरयूं मरोड़ा निवासी आनंद सिंह रावत(60) पुत्र उदय सिंह बुधवार रात घर में सोए थे।

कैसे एक बाघ घर के अंदर घुस गया और बुजुर्ग आनंद सिंह रावत पर कैसे हमला कर दिया। जानिए, आगे की स्लाइड में...

घर के अंदर कैसे घुसा बाघ, जानिए

tiger attack on man when he wsa sleeping in home
victim

रात में गर्मी होने पर आनंद सिंह रावत ने दरवाजा खुला छोड़ दिया। रात करीब 12 बजे बाघ ने उनके ऊपर झपटा मार दिया। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी उठ गए। शोर सुनकर बाघ वहां से भाग गया। सुबह सूचना लगने पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि हेमंत बिष्ट वनकर्मियों के साथ गांव पहुंचे।

जहां से बुजुर्ग को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल का उपचार कर रहे सीनियर जनरल सर्जन डॉ. आरके टमटा ने बताया कि सिर में गहरा घाव है। मरहम पट्टी और एंटी रैबीज इंजेक्शन देने के बाद मरीज को अस्पताल छुट्टी दे दी गई है।

मरीज की स्थिति सामान्य है। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि मेडिकल जांच और विभागीय रिपोर्ट के आधार पर बुजुर्ग को मुआवजा राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed