फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thunderstorm and Rain Warning in uttarakhand for next 24 hours

मौसम विभाग ने जारी किया ALERT, अगले 24 घंटे में फिर होगी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

Thu, 31 May 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 31 May 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorm and Rain Warning in uttarakhand for next 24 hours
storm in uttarakhand

मंगलवार को आंधी, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद भी बुधवार को गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान भले ही सामान्य से कम रहा हो, लेकिन गर्मी से लोग बेहाल कर दिया। इधर, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में फिर आंधी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बुधवार शाम भी बारिश हुई। इससे आसपास के जंगलों में लगी आग तो बुझ गई, लेकिन गणाईगंगोली में अंधड़ के साथ बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में तेज हवाओं से कई घरों की टिन की छतें उड़ गईं। हालांकि, जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। बारिश के बीच कई बार बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। बुधवार में मूसलाधार बारिश से मलबा आने के कारण कपकोट-पिंडारी और कपकोट-कर्मी सड़क बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Thunderstorm and Rain Warning in uttarakhand for next 24 hours
rain in dehradun

इधर, बुधवार को गर्मी के कारण हल्द्वानी की सड़कों पर सन्नाटा रहा। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इधर, मंगलवार को आंधी से गिरे पेड़ से टकराने से घायल हुए मूलरूप से डीडीहाट निवासी हिमांशु जोशी की सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका साथी सल्ट निवासी हेमंत रावत गंभीर घायल है। हिमांशु का परिवार वर्तमान में रुद्रपुर के आनंद बिला शांति बिहार भूरारानी में रहता है। हिमांशु टाटा कंपनी में कार्यरत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed