फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thunderstorm and rain in uttarakhand weather forecast

उत्तराखंड: इन चार जिलों में बरसेंगे मेघ और राजधानी में चलेगी तेज आंधी

Wed, 09 May 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm and rain in uttarakhand weather forecast
thunder storm - फोटो : amar ujala file photo

प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर पहाड़ी जिलों में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन


विभागीय बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी देहरादून समेत कुछ अन्य स्थानों पर तेज अंधड़ भी चल सकता है। 
विज्ञापन


वहीं गढ़वाल के श्रीनगर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। शाम लगभग पांच बजे अचानक अलकनंदा घाटी में तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर बाद बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। शाम पांच बजे से पूर्व क्षेत्र में तेज धूप खिली हुई थी। अचानक हवा के साथ हुई बारिश से लोग समझ नहीं पाए, जिसे जहां सुरक्षित स्थान मिला, वहीं शरण ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी, 10134 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

thunderstorm and rain in uttarakhand weather forecast
snowfall in gangotri - फोटो : amar ujala
मौसम की बेरुखी के बावजूद यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के उत्साह में कमी नहीं आई है। बुधवार को 5710 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 4424 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।

मंगलवार को भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट में भूस्खलन सक्रिय होने के कारण देर शाम अवरुद्ध हो गया था। राजमार्ग खंड के अधिकारियों ने बुधवार तड़के यहां काम शुरू कर सुबह करीब साढ़े आठ बजे यातायात बहाल कर दिया। दिन भर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार रहने पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम पहुंचे।

बुधवार को कुल 10134 तीर्थयात्रियों ने इन दोनों धामों के दर्शन किए। बुधवार शाम को एक बार फिर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, हालांकि अभी तक कहीं यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना नहीं है। यमुना घाटी में ओलावृष्टि और यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के आसपास बर्फ की फुहारें पड़ने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा हुई सुचारु

thunderstorm and rain in uttarakhand weather forecast
केदारनाथ - फोटो : SELF
बिगड़े मौसम के मद्देनजर मंगलवार को रोकी गई बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा बुधवार से सुचारु हो गई है। बदरीनाथ में रोके गए करीब 8000 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि यात्रा पड़ावों में रुके और ऋषिकेश, देहरादून से पहुंचे करीब छह हजार तीर्थयात्री देर शाम तक बदरीनाथ पहुंच चुके हैं। धाम में फिर से तीर्थयात्रियों की चहल-पहल शुरू हो गई है। 

उधर केदारनाथ धाम में बुधवार तड़के से ही मौसम साफ रहा। प्रात: छह बजे धूप निकलने के बाद ठंड में भी कमी आई। सुहावने मौसम के बीच सोनप्रयाग से 9048 श्रद्धालु पैदल मार्ग से धाम के लिए रवाना हुए, जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु पूर्वाह्न 11 बजे तक धाम पहुंच गए थे। मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को तत्परता से मंदिर में दर्शन कराए गए। दोपहर सवा एक बजे बाद धाम में बादल घिरने और हल्की बूंदाबांदी के बीच प्रशासन ने यात्रियों को पैदल मार्ग से वापस भेजना शुरू कर दिया।

छह हजार यात्रियों को धाम से सकुशल सोनप्रयाग के लिए रवाना कर दिया गया था। तेज बारिश और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन द्वारा लिनचोली, भीमबली और जंगलचट्टी में भी यात्रियों को रोका गया। केदारनाथ में अपराह्न तीन बजे से तेज बर्फबारी हुई। करीब एक घंटा बाद मौसम में सुधार हुआ, लेकिन फिर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed