फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thunder fell on dehradun collectorate

देहरादून के कलेक्ट्रेट परिसर में गिरी आकाशीय बिजली, हुअा नुकसान

Thu, 06 Apr 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Apr 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
thunder fell on dehradun collectorate
thunder

बारिश के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने आकाशीय बिजली गिरने से परिसर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


बिजली गिरने से रजिस्ट्रार कार्यालय, स्वान और दैवीय आपदा कार्यालय के बिजली उपकरण फुंक गए। नेटवर्क ठप होने से कामकाज ठप हो गया। हालांकि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन देर रात तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा था।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय के पास आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कार्यालय, स्वान और देवीय आपदा कार्यालय के उपकरण फुंक गए

thunder fell on dehradun collectorate
thunder - फोटो : amar ujala

रजिस्ट्रार कार्यालय, स्वान और देवीय आपदा कार्यालय के उपकरण फुंक गए। नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो गया। जिसके चलते दिनभर यहां कामकाज ठप रहा। यहां आने वाले लोग परेशान रहे।

एडीएम प्रशासन हरवीर सिंह ने रजिस्ट्रार और स्वान कार्यालय का जायजा लेकर अधीनस्तों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

बिजली गिरने से सरकारी उपकरण फुंके हैं। स्वान का नेटवर्क ठप हो गया है। रजिस्ट्रार कार्यालय के उपकरणों को नुकसान हुआ है। जिसका स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद यह बजट दैवीय आपदा के तहत भी मांगा जा सकता है। 
- रविनाथ रमन, जिलाधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed