फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thug give Drug substance to an old woman

मां को खुद ही ठग के पास छोड़ गया बेटा, नशे की दवा खिलाई और फिर किया गंदा काम

Wed, 17 May 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
thug give Drug substance to an old woman

दून अस्पताल में ठगी का शिकार हुई बुजुर्ग महिला पार्वती देवी को 24 घंटे बाद मंगलवार सुबह होश आ गया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने दवा का पाउडर बताकर कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। पुलिस का दावा है कि बेटा ही ठग को मां को केयर टेकर बनाकर गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


रायपुर के सुंदरवाला निवासी रोडवेज कर्मचारी संजय रावत सोमवार को अपनी मां पार्वती देवी को त्वचा की बीमारी की इलाज को अस्पताल लाया था। रोडवेज वर्कशाप में काम होने के कारण वह एक युवक को मां की देखभाल करने के लिए छोड़ गया था। 
विज्ञापन


संजय उसे जानता तक नहीं था, लेकिन आरोपी ने खुद ही अपना नाम बताकर परिचित बताया था। संजय के जाने के बाद आरोपी वृद्धा को बेहोश कर सोने का हार और कुंडल ले गया था। पार्वती देवी को 24 घंटे बाद मंगलवार सुबह होश आया तो उन्होेंने पूरी घटना बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी ने बताया कि महिला ने बताया कि युवक ने पार्वती देवी को चोरी का डर दिखाकर जेवरात एक बैग में रखवा लिए थे। बाद में दवा का पीला पाउडर बताकर उसे नशीला पदार्थ का सेवन करा दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed