फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Through the Katapatthar Lifting Irrigation Scheme

Dehradun News: बरसात पर आधारित नहीं रहेगी खेती, सिंचाई योजना से लहलहाएंगे खेत

Wed, 06 Dec 2023 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Through the Katapatthar Lifting Irrigation Scheme
Iकंडी क्षेत्र के गांवों के किसानों को करीब 16 करोड़ से बनाई जा रही सिंचाई योजना का जल्द मिलेगा लाभ
विज्ञापन

I

I80 फीसदी के करीब योजना का कार्य हो चुका है पूराI

कटापत्थर लिफ्टिंग सिंचाई योजना से कंडी क्षेत्र के गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। वर्तमान में क्षेत्र की कृषि सिर्फ बरसात पर आधारित है। उपजाऊ भूमि होने के बावजूद सिंचाई की सुविधा न होने से किसानों की उम्मीदों के अनुसार उत्पादन नहीं हो पाता है। किसानों का कहना है कि यदि पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी मिले तो यहां की जमीन सोना उगलेगी। किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के प्रयासों से वर्ष 2017-18 में करीब 16 करोड़ की लागत से योजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। योजना से पपडियान, तोली, भूड़, लांघा, पष्टा, पसोली, पीपलसार, डूंगाखेत गांव की करीब 380 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

I
I

I
I

Iसिंचाई की सुविधा न होने से अधिकांश किसान सिर्फ मक्के और गेंहू की खेती करते हैं। फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिले तो यहां बेहतर उत्पादन की प्रबल संभावानाएं हैं।
विज्ञापन

I

I
I

Iआनंद सिंह, निवासी तौली भूड़
I

I
I

I
I

Iसिंचाई की सुविधा न होने से किसान धान की बुआई नहीं करते है। अदकर की फसल भी नहीं उगाते, जबकि क्षेत्र सभी फसलों के उत्पादन के लिए मुफीद है।
I

Iभरत सिंह चौहान, निवासी लांघा
I

I
I

I
I

Iक्षेत्र में नकदी फसलों का उत्पादन बड़ी मात्रा में हो सकता है। सिंचाई के साधन उपलब्ध होने पर किसान अपनी आर्थिकी को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
I

I
I

Iगंभीर सिंह तोमर, निवासी लांघा
I

I
I

I
I

Iयोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। पंप हाउस और करीब 30 किमी. मेन लाइन बिछाई जा चुकी है। पंप और पैनल का कार्य शेष है। जल्द योजना का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

Iकिंसुक गोयल, सहायक अभियंता, नलकूप खंड देहरादून।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed