{"_id":"d515cd7ab8ec16013218de8caff59b92","slug":"through-post-office-you-can-withdraw-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट आफिसों से किसी भी वक्त निकाल सकेंगे पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट आफिसों से किसी भी वक्त निकाल सकेंगे पैसा
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Sep 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्त, जरूरत पर आप पोस्ट आफिसों से भी पैसा निकाल सकेंगे। उत्तराखंड के 12 हेड पोस्ट आफसों और छह सब-पोस्ट आफिसों में जल्द ही एटीएम लगने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, बिना रुपयों के भी आप बुक करा सकते हैं फ्लैट
विज्ञापन
देश भर में चलने जा रहे इस पायलट प्रोजेक्ट को प्रारंभ करने के लिए इस सर्किल को भी चुना गया है। पहले फेज के 18 एटीएम लगने के 22 माह केभीतर अन्य पोस्ट आफिसों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
यहां से निकलेंगे रुपए
जिन 12 हेड पोस्ट आफिसों में एटीएम लगेंगे उनमें देहरादून जीपीओ, देहरादून कैंट, रुड़की, हल्द्वानी, नैनीताल, पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडाउन, पिथौरागढ़, टिहरी, गोपेश्वर शामिल हैं। जो सब पोस्ट आफिस इस प्रोजेक्ट के दायरे में होंगे उनमें गोचर, श्रीनगर, रूद्रपुर, रामनगर, खटीमा/किच्छा के नाम शामिल हैं।
अधिकारियों की मानें तो इसी वित्तीय वर्ष में लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसकेलिए हरेक पोस्ट आफिस में अलग से एक कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा। छोटेस्थानों पर इस सेवा से काफी फायदा पहुंचेगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...