देहरादून: एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने पकड़ी नशे के इंजेक्शनों की बड़ी खेप, तीन लोग गिरफ्तार
- एसटीएफ ने आशारोड़ी बैरियर पर चेकिंग के दौरान दबोचा
- सहारनपुर से लाए गए 1128 नशे के इंजेक्शन किए बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने सहारनपुर से कार में छुपाकर लाई गई नशे की बड़ी खेप बरामद की है। आशारोड़ी बैरियर पर चेकिंग के दौरान तीन सौदागरों को 1,125 नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।
तीनों आरोपी देहरादून के रहने वाले हैं और मोटी रकम कमाने के लालच में इस धंधे में उतरे थे। स्पेशल टास्क फोर्स की पुलिस उप महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एंट्री ड्रग टास्क फोर्स की टीम को सहारनपुर से नशे की बड़ी खेप होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर आशारोड़ी बैरियर पर चेकिंग शुरू की। शक पर एक कार को रोक कर तलाशी ली।
इस पर कार से 1125 इंजेक्शन बरामद हुए। कार सवार अनिल ठाकुर निवासी नेशविला रोड, सिद्धार्थ मैठाणी निवासी ओल्ड डालनवाला और केवल चौहान निवासी डोभालवाला को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि नशे के वह यह इंजेक्शन सहारनपुर में रहमान नामक युवक से खरीदकर लाए थे।
वह पहले भी इंजेक्शन लाकर दून में बेच चुके हैं। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को चालान किया जा रहा है। कार सीज करने के साथ सहारनपुर निवासी आरोपी के खिलाफ भी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।