{"_id":"59b00e6c4f1c1bef7f8b45f9","slug":"three-years-imprisonment-for-indecency-with-police-in-gopeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ बदसलूकी करने पर मिली तीन साल कैद की सजा, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साथ बदसलूकी करने पर मिली तीन साल कैद की सजा, जानिए पूरा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे मे धुत तीन युवाओं ने कुछ ऐसा किया कि उन्हें कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुना दी। साथ ही उसने मोटी वसूली भी की जाएगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएम) सहर्ष यादव की अदालत ने पुलिस से अभद्रता, लापरवाही से वाहन चलाने और शांति भंग के मामले में दोषी तीन लोगों को तीन-तीन साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
मामला 22 अक्तूबर 2015 का है। पुलिस कर्मियों ने थाना चमोली में तहरीर दी थी कि कुलदीप सिंह निवासी टंगणी, (जोशीमठ), सुमित सिंह निवासी ग्राम स्नानगर, शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) और संजीव निवासी छप्पर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाते हुए नंदप्रयाग से चमोली जा रहे थे।
विज्ञापन
नंदप्रयाग में तैनात पुलिस कांस्टेबल मंदीप ने इसकी सूचना चमोली थाने को दी। वाहन के चमोली बाजार पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोका। उनसे पूछताछ की गई तो तीनों लोगों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई और गाली गलौच की।
विज्ञापन
मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष यादव की अदालत ने तीनों को दोषी पाते हुए तीन-तीन साल के कठोर कारावास और 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।